Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»गढ़चिरौली: सुरक्षाबलों ने माओवादियों का कैंप किया ध्वस्त, राइफल और डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
    छत्तीसगढ़

    गढ़चिरौली: सुरक्षाबलों ने माओवादियों का कैंप किया ध्वस्त, राइफल और डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    गढ़चिरौली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजनांदगांव।
    छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार को सुरक्षाबलों ने माओवादियों के गढ़ में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। माओवादी विरोधी अभियानों में दक्ष सी-60 बल के करीब 200 कमांडो ने इटापल्ली तालुका के गट्टा क्षेत्र में घुसकर एक माओवादी कैंप को ध्वस्त कर दिया।

    इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई, जिनमें इंसास राइफल, सिंगल शॉट राइफल, मैगजीन, डेटोनेटर, रेडियो सेट, तीन पिट्ठू बैग, दो वॉकी-टॉकी सेट और चार्जर, माओवादी पर्चे व साहित्य शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक माओवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।

    हालांकि, ऑपरेशन के दौरान कोई शव बरामद नहीं हुआ है, लेकिन मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. रामेस के नेतृत्व में भामरागढ़ दलम के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

    करीब दो घंटे तक चले इस अभियान में अबूझमाड़ के घने और बारूदी सुरंगों से भरे जंगलों में सुरक्षाबलों ने माओवादियों को तीन अलग-अलग स्थानों पर घेरकर मुठभेड़ की। संभावना है कि मारे गए माओवादियों के शव उनके साथी लेकर फरार हो गए। फिलहाल इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।

    सुकमा में आत्मसमर्पण की लहर: आठ इनामी समेत 14 माओवादी ने छोड़ा हिंसा का रास्ता
    इधर, छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार को एक और सकारात्मक पहल देखने को मिली, जब 16 लाख रुपये के इनामी आठ माओवादियों सहित कुल 14 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि बस्तर के दूर-दराज इलाकों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना और तेजी से हो रहे विकास कार्यों ने माओवादियों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने बताया कि बेहतर भविष्य की चाह और हिंसा से ऊब ही आत्मसमर्पण की मुख्य वजह बनी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.