Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ की जांच: दुर्ग में 474 लोगों की जांच, 103 संदिग्धों के लिए लिए गए फिंगरप्रिंट
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ की जांच: दुर्ग में 474 लोगों की जांच, 103 संदिग्धों के लिए लिए गए फिंगरप्रिंट

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    फिंगरप्रिंट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग।
    छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों, विशेषकर बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने बुधवार को एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में दबिश दी गई और कुल 474 लोगों की जांच की गई। इनमें से 103 संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लिए गए।

    सुबह एक विशेष टीम गठित कर फैक्ट्रियों, लकड़ी के गोदामों और घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में रहने वाले किरायेदारों की जांच की गई।
    छावनी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर, हथखोज और पुरैना इलाकों में कार्रवाई की गई, जहां करीब 65 लोगों की जांच में 15 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए।

    कांट्रेक्टर कॉलोनी, पुरानी बस्ती, पांच रास्ता और अन्य रिहायशी क्षेत्रों में मकानों की जांच के दौरान कुल 201 लोगों की पहचान की गई। इनमें अधिकांश किरायेदार आस-पास के जिलों से थे और किसी पर कोई संदेह नहीं हुआ। इस दौरान मकान मालिकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी और पहचान पत्र स्थानीय थाने में अनिवार्य रूप से जमा करें।

    पाटन क्षेत्र के थाना उतई के अंतर्गत ग्राम डुमरडीह और महकाकला में स्थित विजय पांडे की आरा मशीन, प्लाईवुड फैक्ट्री और जिंदल प्लाईवुड फैक्ट्री सहित अन्य आरा मिलों में कुल 208 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 88 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.