Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अगर आप चाहते हैं कि आपका घर अन्न और धन से सदैव भरा रहे तो भूलकर भी न करें किचन से जुड़ी ये गलतियां…
    • ग्राहक बनकर आया था लूटेरा,को फोटो भेजनी है’ कहकर 5 अंगूठियां पहनीं, फिर ज्वेलर की आंखों में स्प्रे मारकर भागा…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सक्ती हादसे में मृतकों के परिजन को 5 – 5 लाख और घायलों को 50 – 50 हजार रुपए सहायता राशि की घोषणा
    • महिला के साथ बर्बरता…सिर मुंडन किया पति कंधे पर बैठा, फिर पूरे गांव में घुमाया, डंडे भी बरसाए…
    • आज का राशिफल:शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ
    • वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…
    • जानवर भी इंसानों की तरह करते हैं प्यार और दुख महसूस, मां हाथी का मातम देख कांप उठे लोग! हथिनी बार-बार बच्चे को जगा रही थी…
    • महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भूस्खलन की चपेट में आया आर्मी कैंप: 3 जवानों की मौत, 6 लापता
    BREKING NEWS

    भूस्खलन की चपेट में आया आर्मी कैंप: 3 जवानों की मौत, 6 लापता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने सिक्किम में तबाही मचा दी है। छतेन क्षेत्र में तेज बारिश और भूस्खलन के चलते एक आर्मी कैंप पर भारी मलबा गिर गया, जिससे अब तक तीन जवानों की मौत हो चुकी है और छह जवान लापता हैं।

    रक्षा अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि चार सैनिकों को मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लापता जवानों की तलाश में सेना और प्रशासन की टीमें चौबीसों घंटे अभियान चला रही हैं।

    मंगन जिले में रेड अलर्ट, तीस्ता नदी उफान पर
    राज्य सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंगन जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। तीस्ता नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, जिससे आसपास के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

    यातायात ठप, पर्यटकों को चेतावनी
    भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कों पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। मंगन के एसपी सोनम डेचु भूटिया ने पर्यटकों को फिलहाल होटलों में ही ठहरने की सलाह दी है।

    लाचुंग में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू जारी
    लाचुंग क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को निकालने का काम पुलिस, वन विभाग और लाचुंग होटल एसोसिएशन की मदद से चल रहा है। इससे पहले सिक्किम में आई बाढ़ के चलते 32 लोगों की मौत हो चुकी है और दर्जनों अब भी लापता हैं।

    राज्य और केंद्र सरकार अलर्ट मोड में
    बचाव कार्यों को तेज करने के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमें जुटी हुई हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से अतिरिक्त मदद की मांग की है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शनों के बाद एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए बनाई कमेटी…

    April 15, 2026

    महाराष्ट्र का बड़ा फैसला:1 मई से नहीं आई मराठी तो टैक्सी और ऑटो रिक्शा का परमिट रद्द…

    April 15, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    April 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.