Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»जल्द बीमार पड़ने वाले हैं भगवान जगन्नाथ, 15 दिन तक नहीं होंगे दर्शन …
    धर्म आस्था

    जल्द बीमार पड़ने वाले हैं भगवान जगन्नाथ, 15 दिन तक नहीं होंगे दर्शन …

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आस्था और परंपरा के केंद्र भगवान जगन्नाथ मंदिर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण धार्मिक घटना का समय फिर से करीब है. हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी स्नान पूर्णिमा के बाद बीमार पड़ने वाले हैं. पुरी ही नहीं, देशभर के जगन्नाथ मंदिरों में इस परंपरा का अनुसरण होता है. श्रद्धालु इस अवधि को प्रभु की आरोग्यता की कामना और भक्ति साधना में बिताते हैं. यह विशेष काल “अनवसर” या “अनसर काल” कहलाता है, जो 11 जून 2025 की स्नान पूर्णिमा के बाद शुरू होगा और लगभग 15 दिनों तक चलेगा.

    आम भक्तों के लिए दर्शन बंद होंगे

    इस दौरान भगवान जगन्नाथ 108 पवित्र जलघटों से स्नान करते हैं, जिसके बाद उन्हें ठंड लगने के कारण ज्वर (बुखार) हो जाता है. इसके बाद वे विश्राम हेतु अपने निज मंदिर में चले जाते हैं और आम भक्तों के लिए दर्शन बंद हो जाते हैं. इस उपचार काल में केवल दैतापति सेवक ही भगवान की सेवा कर सकते हैं. भगवान को आयुर्वेदिक औषधियाँ, विशेष काढ़ा (दशमूल), पंचगव्य, तथा सुपाच्य भोजन दिया जाता है. इस संपूर्ण प्रक्रिया को “निज उपचार” कहा जाता है.

    अनवसर काल के समापन

    भगवान को “नवयौवन रूप” में दर्शन के लिए प्रस्तुत किया जाता है, जिसे “नवयौवन दर्शन” कहा जाता है. इसके अगले दिन, पूरे विश्व की प्रतीक्षा का पर्व रथ यात्रा होती है, जो इस वर्ष 27 जून 2025 (शुक्रवार) को आयोजित होगी. पुरी मे मंदिर प्रशासन तैयारियों में जुटा है और भक्तों से नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    निर्जला एकादशी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 12, 2026

    सूर्य-राहु-केतु का खतरनाक संयोग, 15 मई से इन 6 राशियों पर आ सकता है संकट

    May 11, 2026

    मई महीने में पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? पूजा की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    May 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.