Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    • बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
    • राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
    • आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
    • अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»राजेश खन्ना की इस फिल्म में ना था कोई गाना और ना ही इंटरवल, 20 दिन में बनी फिल्म का हर मिनट है सस्पेंस से भरा
    मनोरंजन

    राजेश खन्ना की इस फिल्म में ना था कोई गाना और ना ही इंटरवल, 20 दिन में बनी फिल्म का हर मिनट है सस्पेंस से भरा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड में हर साल नई कहानियों और अनोखे कॉन्सेप्ट्स के साथ फिल्में बनती हैं. कुछ फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाती हैं, तो कुछ का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहता है. कई बार फिल्में अपनी कहानी या गानों की वजह से चर्चा में रहती हैं.

    बॉलीवुड में हर साल नई कहानियों और अनोखे कॉन्सेप्ट्स के साथ फिल्में बनती हैं. कुछ फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाती हैं, तो कुछ का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहता है. कई बार फिल्में अपनी कहानी या गानों की वजह से चर्चा में रहती हैं. कुछ फिल्में ऐसी भी होती हैं, जो बिना रुके लंबे समय तक सिनेमाघरों में चलती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 56 साल पहले बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म आई थी, जो बिना इंटरवल के थी? इस फिल्म का नाम था इत्तेफाक, जो 1969 में रिलीज हुई थी.

    इत्तेफाक में राजेश खन्ना, नंदा, बिंदु, सुजीत कुमार और मदन पुरी जैसे सितारों ने मुख्य किरदार निभाए थे. यह फिल्म बॉलीवुड की उन खास फिल्मों में से एक थी, जो सिर्फ 20 दिनों में बनकर तैयार हो गई थी. इसकी कहानी को केवल सात दिनों में लिखा गया था, और फिर इसे बनाने में 20 दिन लगे. खास बात यह थी कि इस फिल्म में एक भी गाना नहीं था. साथ ही, यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें इंटरवल नहीं रखा गया. करीब डेढ़ घंटे की इस फिल्म में शुरू से अंत तक सस्पेंस और थ्रिलर का माहौल बना रहा.

    1969 में रिलीज हुई इत्तेफाक उस साल की हिट फिल्मों में शामिल थी. इस फिल्म का निर्देशन मशहूर अभिनेता और निर्देशक यश चोपड़ा ने किया था. उनकी शानदार निर्देशन के लिए 1970 में उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला. 48 साल बाद, यानी 2017 में, इत्तेफाक को फिर से बनाया गया. इस नई फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे. हालांकि, 2017 की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल नहीं हो पाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …

    August 2, 2026

    राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई

    August 2, 2026

    दिल छू लेने वाली कहानी ,क्यों मुंडवा लिया सिर? सविता प्रधानPCS अफसर के नए लुक के पीछे की असली कहानी…

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.