Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»देखते ही देखते छिपकली के पकौड़े खा गई लड़की
    अजब गजब

    देखते ही देखते छिपकली के पकौड़े खा गई लड़की

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इन दिनों एक जापानी लड़की का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल रहा है, जिसमें लड़की चिकन-मटन नहीं, बल्कि छिपकली का पकौड़ा खाती नजर आ रही है

     सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जापानी लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फूड ब्लॉगिंग के नाम पर कुछ ऐसा किया कि इंटरनेट यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए. वीडियो में वह लड़की जापान के योकोहामा स्थित एक रेस्तरां में फ्राइड छिपकली का पकौड़ा खाती नजर आ रही है. स्वाद लेते हुए वो उसे ‘कुरकुरा’ बताती है, लेकिन इस दृश्य को देखकर कई लोगों को उबकाई आने लगी.

    जापानी लड़की ने खाया छिपकली का पकौड़ा

    यह अजीबोगरीब वीडियो Noge Chinjuya नामक रेस्तरां का है, जो अपने असामान्य और विवादित मेन्यू के लिए फेमस है. यहां छिपकली, मगरमच्छ के पैर, सलामैंडर और विभिन्न कीड़ों से बने व्यंजन परोसे जाते हैं. जापानी फूड ब्लॉगर इस वीडियो में छिपकली का पकौड़ा खाते हुए नज़र आती है और उसके हाव-भाव यह दर्शाते हैं कि वह इससे काफी प्रभावित है. हालांकि, दर्शकों को यह नज़ारा बेहद विचलित कर गया.

    कुरकुरी’ छिपकली का स्वाद लेती दिखी ब्लॉगर

    वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा, इस वीडियो ने तो मेरा पेट खराब कर दिया. वहीं एक अन्य ने कमेंट किया, जापानियों की हिम्मत को सलाम, लेकिन मैं तो इसे छू भी न सकूं. कुछ यूजर्स ने इसे सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक माना, तो कुछ ने इसे फूड ब्लॉगिंग की बेशर्मी करार दिया. Noge Chinjuya पहले भी विवादों में रह चुका है.

    साल 2023 में इसने मैक्सिको की एक लुप्तप्राय प्रजाति एक्सोलोटल को परोसने की कोशिश की थी, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर विरोध हुआ था. इसके बाद रेस्तरां ने उस व्यंजन को मेन्यू से हटा दिया, लेकिन तब तक इसकी छवि एक सनकी और सनसनीखेज खाने वाले ठिकाने के रूप में बन चुकी थी. जापान में इकिजुकुरी (जीवित मछली की साशिमी), मेंढक साशिमी और लाइव ऑक्टोपस जैसे व्यंजन पहले से ही चर्चा में रहे हैं, लेकिन छिपकली का पकौड़ा जैसा व्यंजन एक नया शॉक एलिमेंट लेकर आया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद

    May 12, 2026

    जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.