Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ा हुआ है यूरिक एसिड, तो इस सब्जी से बनाएं दूरी…
    • युवक को लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ गया भारी, लड़की ने थमाया 21 हजार रुपये का बिल, मना करने पर बाउंसरों से पिटवाया…
    • मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची मौत मृतक की मौसी ने बताई पंडाल के पास हुए हादसे की कहानी…
    • धमतरी में आस्था पर डाका! 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर…
    • भारतीय परंपरा और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के समन्वय से समझाया मानव ऊर्जा एवं आभामंडल का विज्ञान
    • आज का राशिफल:सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, कुंभ राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
    • छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…
    • सेवा संकल्प अभियान के तहत जीपीएम में संकुल स्तरीय चित्रकला, रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»नवी मुंबई में दीवार गिरने से दबे कई वाहन, कल भी भारी बारिश की चेतावनी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार
    राष्ट्रीय

    नवी मुंबई में दीवार गिरने से दबे कई वाहन, कल भी भारी बारिश की चेतावनी बारिश ने रोकी मुंबई की रफ्तार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई में सोमवार को जमकर बारिश हुई. इसके कारण निचले इलाके जलमग्‍न हो गए. साथ ही मुंबई की बारिश का यातायात सेवाओं पर भी असर पड़ा. इसके चलते सड़क, रेल और मेट्रो रेल सेवाएं बाधित हुईं. वहीं नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 17 में वाशी प्‍लाजा की दीवार ढह गई. इसके कारण कई वाहनों को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि गनीमत रही कि कोई जीवन हानि नहीं हुई.  आईएमडी ने मुंबई में कल भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. 

    मुंबई और उपनगरीय इलाकों में आज जब लोग सोकर उठे तो बारिश हो रही थी. बीच-बीच में कई जगहों पर भारी बारिश हुई और इससे कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया. इसके कारण मध्य और पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुई और यह सेवाएं देर से चल रही थीं.  भारी बारिश के बाद मुंबई में अंधेरी सबवे बंद हो गया. 

    रेलवे की सेवाएं 20 से 30 मिनट देरी से चलीं

    कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सुबह के व्यस्त समय में मध्य रेलवे की सेवाएं 20 से 30 मिनट देरी से चलीं. दोपहर में आजाद नगर स्टेशन पर ओवरहेड तारों पर प्लास्टिक शीट गिरने के बाद घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा लाइन पर मेट्रो सेवा कुछ समय के लिए बाधित रही.

    मुंबई मेट्रो वन ने ‘एक्स’ पर बताया, ‘‘अब सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं. तेज हवाओं के कारण, पास के एक निर्माण स्थल से एक प्लास्टिक शीट उड़कर आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिकल लाइन पर गई थी, जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं.”

    नवी मुंबई में गिरी दीवार, कई वाहन दबे

    नवी मुंबई के वाशी सेक्टर 17 क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध वाशी प्लाजा इमारत के पास आज सुबह एक भीषण दुर्घटना घटी. इस इमारत के पीछे की ओर बनी सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई, जिससे वहां खड़ी कई गाड़ियां मलबे में दब गईं. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बहुत से लोग डर गए.साथ ही सुबह से ही नवी मुंबई क्षेत्र में लगातार रिमझिम बारिश हो रही थी और इसका असर इस दुर्घटना में स्पष्ट रूप से देखा गया. माना जा रहा है कि बारिश के कारण मिट्टी खिसकने से दीवार गिर गई.

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दीवार ढहने से करीब 8 से 10 चार पहिया वाहनों को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौके पर अग्निशमन दल, पुलिस और नवी मुंबई महानगरपालिका की आपदा प्रबंधन टीम तुरंत पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण दीवार के नीचे की मिट्टी खिसकी होगी, जिससे यह दुर्घटना घटी.

    भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    आईएमडी ने मुंबई में कल भी भारी बारिश की चेतावनी दी है. मुंबई के लिए आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. बारिश के मद्देनजर नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बीएमसी ने हेल्‍पलाइन नंबर 1916 जारी किया है. 

    मंगलवार को अपराह्न 3.31 बजे 4.21 मीटर का उच्च ज्वार आने की संभावना है, इसके बाद मंगलवार तड़के 3.31 बजे 3.44 मीटर का एक और उच्च ज्वार आ सकता है. मंगलवार को सुबह 9.10 बजे 1.33 मीटर का निम्न ज्वार आने का पूर्वानुमान है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम : प्रदेश में अब तक 996.5 मिमी बारिश, जानिए कहां सबसे ज्यादा और कहां कम बरसे बादल…

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.