Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पाकिस्तान में Indus River System में पानी संकट और गहराया, सिंध प्रान्त को 27000 क्यूसेक पानी की कटौती!
    BREKING NEWS

    पाकिस्तान में Indus River System में पानी संकट और गहराया, सिंध प्रान्त को 27000 क्यूसेक पानी की कटौती!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पाकिस्तान सरकार के इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (IRSA) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 16 जून, 2025 को इंडस रिवर सिस्टम से सिंध प्रांत को एक लाख 33 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि पिछले साल 16 जून, 2024 को इंडस रिवर सिस्टम से सिंध प्रांत के लिए एक लाख 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. ये दिखाता है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल 16 जून को 27,000 क्यूसेक कम पानी छोड़ा गया, यानि 16.87 फीसदी की पानी की कटौती की गयी है. 

    80 फीसदी खेती इसी नदी पर निर्भर 

    पाकिस्तान में खेती के लिए जरूरी पानी का करीब 80 फीसदी इंडस रिवर सिस्टम पर निर्भर करता है. लेकिन सिंधु नदी सिस्टम में पानी का स्तर घटने की वजह से कृषि के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण प्रांतों को कम पानी छोड़ा जा रहा है.

    IRSA की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक 16 जून, 2025 को इंडस रिवर सिस्टम से पंजाब प्रांत को 1,25,700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. वहीं पिछले साल 16 जून को इंडस रिवर सिस्टम की ओर से पंजाब प्रांत के लिए 1,28,600 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था. यानी की पिछले साल के मुकाबले इस साल 16 जून को दो हज़ार नौ सौ क्यूसेक यानि 2.25 फीसदी कम पानी छोड़ा गया.

    खरीफ फसलों की बुवाई जारी 

    ये संकट ऐसे समय पर बढ़ रहा है जब पाकिस्तान में खरीफ फसलों की बुवाई चल रही है. इसका सबसे ज्‍यादा असर वहां खरीफ फसलों की बुआई पर पड़ रहा है, किसान संकट में हैं. मुश्किल यह है कि मॉनसून पाकिस्तान में जून के आखिर में या जुलाई के पहले हफ्ते तक पहुंचता है. यानी अगले दो हफ्ते में पाकिस्तान में पानी का संकट और बड़ा हो सकता है.
    भारत ने Indus Water Treaty को स्थगित करने के बाद पाकिस्तान से Indus River System से जुड़ी नदियों के जलस्तर के बारे में जानकारी शेयर करना बंद कर दिया है.

    ऐसे में जब मॉनसून सीजन के दौरान Indus River System से जुड़ी नदियों का जब जलस्तर बढ़ेगा तो इससे पाकिस्तान में बाढ़ का खतरा बड़ा हो सकता है और उसे आपदा झेलनी पड़ सकती है. भारत ने 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले ही दिन भारत ने सिंधु जल समझौते को 23 अप्रैल को स्थगित कर दिया था. भारत-पाकिस्तान ने यह संधि 1960 में की थी. इसके तहत सिंधु वाटर सिस्टम की तीन पूर्वी नदियों का पानी भारत इस्तेमाल कर सकता है. वहीं तीन पश्चिमी नदियों के पानी पर पाकिस्तान को अधिकार दिया गया था

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…

    May 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    निशांत कुमार की ‘सद्भाव’ यात्रा, बिगड़ रहा जदयू का आपसी प्रेम?…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.