Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मचेगी भयानक तबाही? क्या होगा जब ईरान के परमाणु अड्डे के अंदर फटेगा बम
    BREKING NEWS

    मचेगी भयानक तबाही? क्या होगा जब ईरान के परमाणु अड्डे के अंदर फटेगा बम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले 7 दिनों से जारी जंग के बीच इजरायल ईरान के तमाम परमाणु अड्डों पर हमला कर रहा है. यह भी माना जा रहा है कि अमेरिका भी जल्द तेहरान के दक्षिण में एक पहाड़ी इलाके में छिपे हुए फोर्डो न्यूक्लियर एनरिचमेंट प्लांट (परमाणु संवर्धन संयंत्र)  को तबाह करने के लिए अपने बंकर-फोड़ बम GBU-57 का इस्तेमाल कर सकता है. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर किसी हमले से वैसी ही परमाणु तबाही देखने को मिल सकती है जो आज से 39 साल पहले सोवियत रूस के चेर्नोबिल में देखने को मिली थी.

    बीबीसी की रिपोर्ट में साइंस कॉरेस्पोंडेंट विक्टोरिया गिल लिखती है कि भले इजरायल ने अपने हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को टारगेट किया है, लेकिन उन्होंने ईरान के उन न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया है जहां यूरेनियम को एनरिच किया जाता है, यानी शुद्ध किया जाता है. एक्सपर्ट्स ने बीबीसी न्यूज को बताया है कि उन साइटों को नुकसान होने से चेरनोबिल या फुकुशिमा जैसी आपदाओं की तरह “परमाणु घटना” का खतरा पैदा नहीं होगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन न्यूक्लियर प्लांट में सिर्फ यूरेनियम एनरिचमेंट होता है वहां कोई परमाणु प्रतिक्रिया (न्यूक्लियर रिएक्शन) नहीं हो रही है.

    परमाणु ऊर्जा स्टेशन (न्यूक्लियर पावर प्लांट) के रिएक्टर में, यूरेनियम के परमाणुओं को एक नियंत्रित विखंडन प्रतिक्रिया में तोड़ा जाता है. इससे जो गर्मी पैदा होती है, उससे बिजली होती है. इसके साथ में अपशिष्ट उत्पाद (वेस्ट प्रोडक्ट) भी लाती है जो यूरेनियम ईंधन की तुलना में अधिक रेडियोएक्टिव होते हैं. दूसरी ओर, एनरिचमेंट प्लांट में केवल फ्यूल (यूरेनियम) का उत्पादन होता है. यहां कोई न्यूक्लियर रिएक्शन नहीं होता है.

    बांगोर यूनिवर्सिटी के न्यूक्लियर मैटेरियल वैज्ञानिक साइमन मिडलबर्ग बताते हैं कि यदि किसी एनरिचमेंट प्लांट पर बमबारी की जाती है तो “शुद्ध किया जा रहा यूरेनियम उस प्लांट से बाहर निकल जाएगा- संभवतः पर्यावरण में. लेकिन कोई न्यूक्लियर रिएक्शन होने की संभावना नहीं है, और इसलिए खतरे स्थानीय रहेंगे और सुविधा के आसपास एक छोटे से इलाके के बाहर कोई रेडियोलॉजिकल जोखिम पैदा नहीं होगा.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.