Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद के निर्णय…
    • कॉलेजों में शुरू होगी ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम की पढ़ाई, बाल सुरक्षा को मिलेगा मजबूत आधार
    • क्रेडा विभाग की योजनाओं से दो वर्षों में आमजन के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    • पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नोएडा मज़दूर आंदोलन: अब अपनों की तलाश में भटक रहे परिजन, पुलिस नहीं दे रही कोई जवाब
    • घर पर बनाएं केरल स्‍टाइल आम करी, मीठे, तीखे और खट्टे स्वाद का बेमिसाल संगम, देखें रेसिपी
    • ब्रेकफास्ट के लिए क्या है बेहतर केला या संतरा?, जानें इनके फायदे और नुकसान
    • मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा को आज देंगे 2750 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की सौगात
    BREKING NEWS

    प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा को आज देंगे 2750 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की सौगात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    पीएम मोदी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ओडिशा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून 2025 को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे झारसुगुड़ा–जामगा चौथी रेल लाइन सहित ₹2750 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह आयोजन ‘विकसित भारत – विकसित ओडिशा’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है और प्रधानमंत्री के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण तथा ओडिशा सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    झारसुगुड़ा–जामगा चौथी रेल लाइन: औद्योगिक विकास को मिलेगा बल

    प्रधानमंत्री जी झारसुगुड़ा और जामगा के बीच 53 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजना बिलासपुर – झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परियोजना औद्योगिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। चौथी रेल लाइन इस रेलखंड पर भारी रेल ट्रैफिक से निजात दिलाएगी, और यह चौथी लाइन माल और यात्री ट्रेनों के संचालन को अधिक कुशल, संरक्षित और समयबद्ध बनाएगी।

    अन्य प्रमुख परियोजनाएं

    1. सोनपुर-पुरुणाकटक नई रेलवे लाइन (73 किमी) का उद्घाटन – ₹1376 करोड़ की लागत से निर्मित यह लाइन 301 किमी लंबी खुर्दा रोड–बालांगीर रेल परियोजना का हिस्सा है।
    2. सारला–सासन के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन की आधारशिला ।
    3. मालगाड़ी अनुरक्षण सुविधा (Freight Maintenance Facility) – सारला
    4. बामरा–धरुआडीही खंड में सबवे निर्माण।
    5. लिंक सी–डुमेट्रा सेक्शन में दोहरीकरण ।
    6. जलेश्वर में रोड ओवर ब्रिज का लोकार्पण ।

    नई रेल सेवाएं – बौध को भुवनेश्वर से जोड़ेगी सीधी सुविधा

    प्रधानमंत्री ओडिशा के लोगों को कई नई रेल सेवाओं की सौगात देंगे:

    1. 18313/18314 बौध–भुवनेश्वर न्यू–बौध साप्ताहिक एक्सप्रेस
    2. 18311/18312 संबलपुर–बौध–संबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस

    इसके अतिरिक्त:

    भुवनेश्वर–सोनपुर–भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस

    दो जोड़ी बलांगीर–सोनपुर शटल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अब पुरुणाकटक से होगा

    ओडिशा में रेलवे विकास की रफ्तार

    पिछले 11 वर्षों में ओडिशा में रेलवे विकास ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है:

    राज्य का 100% रेल नेटवर्क विद्युतीकृत किया जा चुका है

    59 स्टेशनों को “अमृत स्टेशन” के रूप में आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है

    6 वंदे भारत ट्रेनों के माध्यम से राज्य के 17 जिलों को आधुनिक रेल सुविधा का लाभ मिल रहा है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मजदूरों के हिंसक होने पर नोएडा DM ने आउटसोर्सिंग एजेंसियों को दी चेतावनी, उलंघ्घन करने पर लाइसेंस होंगे रद्द

    April 15, 2026

    AAP के राज्यसभा सांसद अशोक कुमार मित्तल के आवास पर ईडी ने मारा छापा

    April 15, 2026

    कोरबा जिले के तीन उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण में अनियमितताएं पाए जाने पर एफआईआर दर्ज

    April 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.