Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बी.एड. धारकों को पुनः सेवा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का चतुर्थ दिवस संपन्न
    BREKING NEWS

    बी.एड. धारकों को पुनः सेवा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का चतुर्थ दिवस संपन्न

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए की जा रही ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया का चतुर्थ दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया उन चयनित सहायक शिक्षकों के लिए की जा रही है जिन्हें सीधी भर्ती 2023 में चयनित होने के बावजूद बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से पृथक किया गया था।

    शासकीय शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में चल रही इस प्रक्रिया के तहत आज 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 297 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया, जबकि 3 अनुपस्थित रहे। यह उल्लेखनीय है कि यह समायोजन न केवल न्यायसंगत पुनर्वास है, बल्कि शिक्षकों को पुनः सेवा का अवसर प्रदान करने वाली एक संवेदनशील और दूरदर्शी पहल भी है।

    विभागीय जानकारी के अनुसार, काउंसिलिंग की यह प्रक्रिया 17 जून 2025 से प्रारंभ हुई है, और अब तक कुल 1200 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जा चुका है। इनमें से 1190 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि केवल 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे हैं। काउंसिलिंग की पारदर्शिता, कुशल प्रबंधन और अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देने की सराहना की जा रही है।

    पंचम दिवस हेतु भी जारी आमंत्रण
    अगले चरण के तहत 21 जून 2025 को होने वाली काउंसिलिंग के लिए भी 300 अभ्यर्थियों को आमंत्रण भेजा गया है। सभी अभ्यर्थी रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर प्राप्त कर सकते हैं।

    विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपनी नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे आगामी दिनों में काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। यह प्रक्रिया 26 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से आयोजित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.