Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»उनाडकट का यह अनचाहा शतक बहुत कुछ कहता है, अब करुण भी स्पेशल क्लब में हुए शामिल
    खेल

    उनाडकट का यह अनचाहा शतक बहुत कुछ कहता है, अब करुण भी स्पेशल क्लब में हुए शामिल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्रिकेट में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो ऐतिहासिक बातों को भी सामने ला देती हैं. ऐसी स्पेशल बातें, जो जब घटित होती हैं, तो तभी सामने आती है. शुक्रवार से हेडिग्ले में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट में करुण नायरको शामिल किया गया, तो यह बल्लेबाज खुद तो स्पेशल क्लब  में शामिल हुआ ही, तो वहीं एक ऐसी असाधारण कहानी सामने आ गई जो अपने आप में एक जज्बे और द्रढ़संकल्प की कहानी है. और यह है खास और लंबे समय अंतराल पर टीम इंडिया में वापसी की कहानी.

    ऐसे चौथे बल्लेबाज बन गए करुण नायर

    जब बात मैचों के अंतराल पर टीम इंडिया में वापसी की आत है, तो करुण नायर भारतीय इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों के अंतराल पर टीम इंडिया में वापसी करने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं. करुण ने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2017, मार्च में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. और तब से  इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच तक टीम इंडिया ने 77 टेस्ट मैच खेले. मैचों की संख्या बताती है कि करुण ने टीम इंडिया से बाहर होने के बाद वापसी में शानदार जज्बा दिखाया है, लेकिन इस मामले में लेफ्टी पेसर जयदेव उनाडकट की कोई सानी नहीं है

    जयदेव का अनचाहा शतक बना मिसाल!

    वास्तव में कभी भी खिलाड़ी देश के लिए पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद कभी भी नहीं चाहेगा कि उसकी वापसी में एक शतक के बराबर मैचों की संख्या हो जाए. मगर उनाडकट ने भारत के लिए कोई एक टेस्ट खेलने के बाद अगला मैच पूरे 118 टेस्ट मैचों (2010-2022) के बाद खेला. यह अपने आप में बहुत ही बड़ी प्रेरणा है और किसी भी खिलाड़ी के जज्बे का एक शानदार उदाहरण है. इस मामले में दिनेश कार्तिक (87 टेस्ट बाद, 2010-18) दूसरे, पार्थिव पटेल (83 टेस्ट बाद, 2008-16) तीसरे नंबर पर हैं. इनके बाद करुण नायर (77 मैच, 2017-25) चौथे और अभिनव मुकुंद (56 टेस्ट, 2011-17) पांचवे नंबर पर हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.