Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    • धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»एक के बाद एक कुओं से निकले दो शव, इलाके में फैली सनसनी, जानिए क्या है पूरा मामला
    BREKING NEWS

    एक के बाद एक कुओं से निकले दो शव, इलाके में फैली सनसनी, जानिए क्या है पूरा मामला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पाटन ब्लॉक स्थित खम्हरिया गांव में दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे के सड़े-गले शव मिले हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

    घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विजय अग्रवाल, एएसपी सुखनंदन राठौर, एसडीओपी अनूप लकड़ा, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को कुओं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

    दो स्थानों पर मिले शव

    ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह एक किसान अपने कूलर में पानी भरने के लिए बाल्टी से कुएं से पानी निकाल रहा था। इस दौरान तेज दुर्गंध आने पर उसने कुएं में झांककर देखा, जहां उसे शव नजर आया। जिसके बाद इसकी सूचना अमलेश्वर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को बाहर निकलवाया। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में बदबू आ रही थी। जिसके बाद घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर दूसरे कुएं की जांच की गई। वहां से एक शव बरामद हुआ।

    दो अलग-अलग स्थानों से मिले शव

    पहला शव: खम्हरिया निवासी भगवान दास की बाड़ी स्थित कुएं से 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव साड़ी और चुनरी में लपेटकर, पत्थर व मिट्टी से बांधकर कुएं में फेंका गया था।

    दूसरा शव: राधेश्याम गायकवाड़ की बाड़ी स्थित कुएं से 10 वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव मिला है।

    दोनों शवों की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये करीब चार दिन पुराने हो सकते हैं। शवों के हाथ-पैर बंधे हुए थे।

    इस खौफनाक हत्याकांड पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों को खंगाल रही है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी सबूत एकत्र किए हैं और डॉग स्क्वॉड की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’

    June 20, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    June 20, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    June 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.