Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस
    छत्तीसगढ़

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक व देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला इकाई ने बलिदान दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया। शारदा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, दक्षिण विधायक सुनील सोनी, उद्योग विभाग के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, व अन्य वरिष्ठ नेता, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जवाहर नगर मंडल के तत्वावधान में किया गया।

    भाजपा की नीति से प्रभावित होकर कई महिलाएं पार्टी में शामिल
    इस अवसर पर गांव की कई महिलाओं ने भाजपा की नीति-रीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ली। विधायक व नेताओं ने उन्हें गमछा पहनाकर स्वागत किया। इससे पहले मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल व अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    वक्ताओं ने बलिदान को बताया प्रेरणा
        राजीव अग्रवाल ने कहा, “हमारी डबल इंजन सरकार, डॉ. मुखर्जी के बताए रास्ते पर प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है।”

        किशोर महानंद बोले, “डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर के लिए बलिदान दिया। धारा 370 के खिलाफ आवाज उठाकर देश की एकता को मजबूत किया।”

    संदीप जघेल ने कहा, “एक देश, एक विधान, एक प्रधान—डॉ. मुखर्जी का यह सपना मोदी सरकार ने साकार किया।”

    बलिदान को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया
    कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए मील का पत्थर है। कश्मीर में एक देश, दो विधान, दो निशान का विरोध करने वाले डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता के लिए जान की बाजी लगा दी।

    कार्यक्रम में रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी सत्यम दुआ, सच्चिदानंद उपासने, नंदे साहू, संजय श्रीवास्तव, चन्नी वर्मा, अमर गिदवानी, गीता रेड्डी, सुभाष अग्रवाल, शंकर शर्मा, प्रणीत जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.