Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS» मैक्सिको में पार्टी के दौरान गोलीबारी में 11 की मौत, 20 लोग गोली लगने से घायल हुए
    BREKING NEWS

     मैक्सिको में पार्टी के दौरान गोलीबारी में 11 की मौत, 20 लोग गोली लगने से घायल हुए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेक्सिको सिटी । मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में स्थित इरापुआटो में सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में आयोजित एक उत्सव के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 20 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है।

    यह वारदात बुधवार रात को हुई। उस समय लोग कम्युनिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में डांस करने और शराब पीने के लिए एकत्र हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वारदात से ठीक पहले लाइव बैंड की धुन पर लोग नाचते नजर आ रहे हैं।

    इरापुआटो के एक स्थानीय अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सर्वेंट्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की है कि 12 लोग इस घटना में मारे गए हैं, जबकि 20 घायलों का इलाज चल रहा है। मेक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने इस घटना की निंदा करते हुए जल्द से जल्द न्याय का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, “जो हुआ, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मामले की जांच चल रही है। फेडरल एंड स्टेट सिक्योरिटी फोर्सेज हमलावरों की पहचान में जुटी है।

    मेक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनाजुआटो राज्य हाल के वर्षों में मेक्सिको के सबसे हिंसक इलाकों में से एक बन गया है। अपराधी गिरोह ड्रग्स, वसूली नेटवर्क और अन्य अवैध कारोबारों पर कंट्रोल हासिल करने के लिए जानलेवा गैंगवार जारी है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में इस साल जनवरी से मई के बीच 1,435 हत्याओं के मामले दर्ज किए गए है। यह किसी भी अन्य मेक्सिकन राज्य में हुई ऐसी वारदातों से दोगुनी से भी अधिक है।

    स्टेट अटॉर्नी जनरल ऑफिस के अनुसार, इरापुआटो की यह घटना गुआनाजुआटो में अलग-अलग हिंसक घटनाओं में पांच लोगों की हत्या के ठीक एक दिन बाद हुई है। पिछले महीने भी कुछ इसी तरह की घटना हुई थी। उस समय सैन बार्टोलो डे बेरियोस शहर में एक कैथोलिक चर्च के कार्यक्रम में बंदूकधारियों ने हमला किया था। उस घटना में सात लोग मारे गए थे।

    अधिकारियों ने अभी तक संदिग्धों का नाम नहीं बताया है। यह पुष्टि भी नहीं की गई है कि इरापुआटो में हाल ही में हुई हिंसा के पीछे कौन सा आपराधिक संगठन हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.