Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»427 करोड़ खर्चा, दुल्हन की 27 ड्रेस, 97 प्लेन… Amazon मालिक बेजोस की आज दूसरी शादी- ये 10 फैक्ट चौंकाएंगे
    BREKING NEWS

    427 करोड़ खर्चा, दुल्हन की 27 ड्रेस, 97 प्लेन… Amazon मालिक बेजोस की आज दूसरी शादी- ये 10 फैक्ट चौंकाएंगे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेजॉन के मालिक और दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स, जेफ बेजोस शुक्रवार, 27 जून को जर्नलिस्ट लॉरेन सांचेज के साथ शादी करने वाले हैं. इटली के शहर वेनिस में यह ऐसी शादी हो रही कि राजा-महाराजाओं की शादी उसके सामने फिकी पड़ने लगे. टेक मैग्नेट जेफ बेजोस की शादी में VIP मेहमानों की लंबी कतार है, उन्हें प्रदर्शनकारियों से बचाने के लिए पूरे वेनिस को किले में बदल दिया गया है, सुरक्षा एकदम कड़ी कर दी गई है. गुरुवार को यह तीन दिवसीय भव्य शादी समारोह शुरू किया गया.

    चलिए आपको इस शाही शादी के बारे में 10 ऐसी बात बताते हैं जो आपको वाह बेजोस कहने पर मजबूर भी करेंगे और हो सकता है चौंका भी दें.

    1. शादी में शो बिजनेस, राजनीति, फाइनेंस, इंटरटेनमेंट और खेल जगत से लगभग 200-250 A-लिस्टर्स के भाग लेने की उम्मीद है. इस शादी को “सदी की शादी” करार दिया गया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 मिलियन डॉलर है. अगर रुपए में बोलें तो 427 करोड़ रुपए.
    2. 61 वर्षीय टेक दिग्गज और उनकी 55 साल की मंगेतर की इस शादी में किम कार्दशियन, क्लॉई कार्दशियन, ओपरा विन्फ्रे और ऑरलैंडो ब्लूम जैसे बड़े नाम मेहमान के तौर पर शामिल हो रहे हैं. शादी के मेहमानों को पैपराजी के कैमरों ने कैद किया है- जिनमें जॉर्डन की रानी रानिया, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी टॉम ब्रैडी, अमेरिकी फैशन डिजाइनर स्पेंसर एंटल, सिंगर अशर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी शामिल थीं.
    3. वेनिस दुनिया के सबसे पुराने फिल्म फेस्टिवल का घर है, यह स्पीड बोट में घूमने वाले वीआईपी लोगों के लिए जाना जाता है. इसने 2014 में हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी के सितारों से सजे विवाह समारोह की खुशी-खुशी मेजबानी की थी.
    4. वेनिस ने अनेक VIP शादियों की मेजबानी की है. अमेरिकी एक्टर जॉर्ज क्लूनी और ह्यूमन राइट्स लॉयर अमल अलामुद्दीन ने 2014 में यहां शादी की. भारतीय अरबपति विनीता अग्रवाल और मुकीत तेजा ने 2011 में यहां शादी रचाई थी.
    5. इटली की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों वेनिस के द्वीप सैन जियोर्जियो मैगीगोर पर शादी करेंगे. यह शादी द्वीप पर एक विशाल ओपन-एयर एम्फीथिएटर में होने की उम्मीद है, जो सेंट मार्क स्क्वायर के सामने स्थित है. रिपोर्टों में कहा गया है कि कपल के लिए फेमस ओपेरा गायक एंड्रिया बोसेली के बेटे माटेओ बोसेली परफार्म करेंगे.
    6. रिपोर्ट के अनुसार जेफ की होने वाली पत्नी सांचेज ने समारोह के दौरान पहनने के लिए 27 ड्रेस तैयार करवाई हैं. फेमस इटालियन डिज़ाइनर डोमेनिको डोल्से को गुरुवार को बेजोस-सांचेज जिस अमान होटल में रुके हैं, उससे बाहर निकलते देखा गया था. 
    7. बेजोस और सांचेज बुधवार को हेलीकॉप्टर से वेनिस पहुंचे थे और लक्जरी अमान होटल में रुके हैं. जहां ग्रांड कैनाल के व्यू वाले कमरे हर दिन के हिसाब से कम से कम 4,000 यूरो (40 हजार रुपए) में आते हैं.
    8. कोरिएरे डेला सेरा ने कहा कि कम से कम 95 प्राइवेट प्लेन ने शादी के लिए वेनिस के मार्को पोलो एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति मांगी है.
    9. वेनेटो के रिजनल प्रेसिडेंट लुका जिया के अनुसार, बेजोस और सांचेज शहर को तीन मिलियन यूरो (लगभग 30 करोड़) का दान दे रहे हैं, और ऐतिहासिक वेनिस के कारीगरों को रोजगार दे रहे हैं.
    10. ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजॉन के फाउंडर और फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में नंबर 4 बेजोस ने मैकेंजी स्कॉट के साथ अपनी 25 साल की शादी टूटने के चार साल बाद 2023 में सांचेज से सगाई की थी.
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद

    June 19, 2026

    भारत मे बिना अपॉइंटमेंट कॉन्टैक्ट लेंस खरीदकर खुश हुई विदेशी महिला कहाँ अमेरिका कुछ सीखो…

    June 19, 2026

    इज़रायल ने शांति समझौता का उलंघ्घन कर लेबनान पर किया हमला, 16 लोगों की ली जान

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.