गरियाबंद । कलेक्टर के आदेशानुसार समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आज फिंगेश्वर में सिकल सेल जांच एवं दिव्यांगजनो के चिकित्सा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के अलावा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यू.डी.आई डी. कार्ड भी बनाया गया। शिविर का आयोजन जनपद पंचायत फिंगेश्वर में किया गया। शिविर में कुल 156 दिव्यांगजन पंजीकृत किए गए। शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मनोरोग सहित अन्य प्रकार के विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित होकर दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य जांच किया। साथ ही आवश्यक सलाह प्रदान करते हुए हुए उपचार भी किया। शिविर में कलेक्टर बी एस उईके ने पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य जांच का अवलोकन किया, एवं दिव्यांगजनों को शिविर का लाभ उठाने प्रेरित किया। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डी एस ठाकुर, एसडीएम विशाल महाराणा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
- CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
- बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले वरिष्ठ अभिनेता विंसेंट पास्टोर का 80 वर्ष की आयु में निधन …
- राहत वाली खबरः पानी चोरी रोकने पर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, मुनक नहर से अब पाइपलाइन से पानी की होगी सप्लाई
- आज का राशिफल : मेष-सिंह सहित तुला राशि वालों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल
- अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

