Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»‘हेरा फेरी 3’ में बाबू भैया के रोल में नजर आएंगे परेश रावल, अक्षय को लेकर कहा- कोई झगड़ा नहीं था, बस कुछ चीजों को समझने की ज़रूरत थी
    BREKING NEWS

    ‘हेरा फेरी 3’ में बाबू भैया के रोल में नजर आएंगे परेश रावल, अक्षय को लेकर कहा- कोई झगड़ा नहीं था, बस कुछ चीजों को समझने की ज़रूरत थी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड की सबसे चहेती कॉमेडी फिल्म सीरीज ‘हेरा फेरी’ का सालों से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म के तीसरे भाग में परेश रावल एक बार फिर ‘बाबू भैया’ के किरदार में नजर आएंगे। उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा होंगे और अक्षय कुमार के साथ उनके बीच जो भी विवाद की बातें चल रही थीं, वो अब पूरी तरह खत्म हो चुकी हैं।

    कोई झगड़ा नहीं था, बस कुछ चीजों को समझने की ज़रूरत थी: परेश रावल

    हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने स्पष्ट किया कि उनके और अक्षय कुमार के बीच असल में कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा, “जब कोई प्रोजेक्ट इतना लोकप्रिय हो जाता है, तो उसे संभालना भी बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। हमारे बीच कोई गंभीर विवाद नहीं था, बस चीजों को बेहतर तरीके से हैंडल करने की जरूरत थी। अब सब कुछ ठीक है।”

    फैंस का प्यार ही उन्हें वापस खींच लाया – परेश रावल

    परेश रावल ने कहा की जनता ने हमें इतना प्यार दिया है, तो हमारा फर्ज है कि हम उन्हें अपना बेस्ट दें। मेरी सिर्फ यही चिंता थी कि पूरी टीम साथ आए और काम को गंभीरता से ले। प्रियदर्शन, अक्षय और सुनील ये सभी लंबे वक्त से मेरे दोस्त हैं और क्रिएटिव लोग हैं। बात बस कुछ फाइन-ट्यूनिंग की थी, जो अब पूरी हो चुकी है।”

    परेश रावल ने लौटाया था साइनिंग अमाउंट

    कुछ महीने पहले मई में खबर आई थी कि परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने का फैसला किया है। उन्होंने 15% ब्याज के साथ ₹11 लाख का साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया था। इसी को लेकर चर्चा थी कि फ्रेंचाइज़ी के अधिकार खरीदने वाले अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट का केस भी दर्ज कराया था। इस घटनाक्रम से फैंस बेहद निराश हो गए थे, लेकिन अब जब परेश की वापसी की खबर आई है, तो सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

    ‘हेरा फेरी 3’ में फिर दिखेगी वही पुरानी तिकड़ी

    गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी 3’ का निर्देशन एक बार फिर प्रियदर्शन कर रहे हैं, जबकि फिल्म के निर्माता हैं फिरोज नाडियाडवाला। फिल्म में राजू (अक्षय कुमार), श्याम (सुनील शेट्टी) और बाबू भैया (परेश रावल) की पुरानी तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है, हालांकि रिलीज डेट फिलहाल तय नहीं हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?

    July 25, 2026

    Breaking News : धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा

    July 25, 2026

    ‘हम्म जो डर गया वो मर गया’, सलमान खान की पोस्ट से फैंस के बिच मची हलचल, लोगो ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.