Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : जुलाई महीने का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
    राशिफल

    आज का राशिफल : जुलाई महीने का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। लेनदेन से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की सलाह पर चलना बेहतर रहेगा। आपको अपने बिजनेस को लेकर भाई-बहनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    वृषभ

    आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। आप अपने हुनर को तराशेंगे, जो आपकी आय के सोर्स को बढाएगा। आप अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए जल्दबाजी बिल्कुल ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है।

    मिथुन

    आज आप किसी काम को लेकर कोई जोखिम न उठाएं। बिजनेस में भी आप थोड़ा सोच समझकर ही धन लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी भाई बहनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी थोड़ा सतर्क रहना होगा। आपको यदि कोई जिम्मेदारी मिले, तो कार्यक्षेत्र में उसे पूरा करने के लिए आपका सहयोगी आपकी मदद कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा और आप अपने कामों को आज किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़ेंगे। आपको अपनी मेहनत में तेजी लाने की आवश्यकता है, लेकिन आप इनकम के हिसाब से खर्च करें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने घर का रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कुछ प्रेम भरे पल व्यतीत करेंगे।

    कन्या

    आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने परिवार में अपनी जिम्मेदारियां से बिल्कुल पीछे ना हटें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपसे काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। आपको अपने खर्चो पर थोड़ा ध्यान देना होगा। संतान से किए हुए वादे को भी आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको कोई काम को लेकर बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    तुला

    आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने खाने में बदलाव लाएं, जिससे कि आपकी सेहत भी ठीक होगी, लेकिन ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है।

    वृश्चिक

    आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी जानकारी किसी दूसरे से शेयर ना करें। आपको अपनी आंख और कान खुले रखकर काम करने की आवश्यकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।

    धनु

    आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, क्योंकि उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप यदि करें, तो उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कुछ पुराने कर्ज को भी उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे।

    मकर

    आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी लापरवाही बरतने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं।

    कुंभ

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे और किसी जरूरी कामों को लेकर आप कहीं यात्रा पर भी जा सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ कोई पुरस्कार भी मिलने की संभावना है। आप किसी दूसरे के मामले में पड़ने से बचें। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

    मीन

    आज का दिन आपके लिए अपने जरूरी कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। सरकारी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से निपटना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी सकती है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। बिजनेस में आपको कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.