Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»11 जुलाई को रिलीज होगी पकलू पचासी की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तोर संग मया लागे’
    छत्तीसगढ़

    11 जुलाई को रिलीज होगी पकलू पचासी की छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तोर संग मया लागे’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भिलाई । सोशल मीडिया पर अपनी हास्य शैली से लाखों दिल जीतने वाले मशहूर यूट्यूबर पकलू पचासी अब बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। उनकी छत्तीसगढ़ी फिल्म “तोर संग मया लागे” 11 जुलाई से प्रदेशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रविवार को भिलाई में आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी खास बातें साझा कीं।

    फिल्म के निर्माता सोमेश केशरवानी, सागर केशरवानी, मदन कहरा और उत्तम तिवारी हैं, जबकि निर्देशन की कमान भी उत्तम तिवारी ने संभाली है। निर्माता सागर केशरवानी ने बताया कि यह फिल्म भिलाई, दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के अधिकतम शहरों में प्रदर्शित की जा रही है।

    क्या है फिल्म की खासियत?

    “तोर संग मया लागे” एक पारिवारिक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें हल्की-फुल्की नोकझोंक, इमोशन, एक्शन और मनोरंजन का भरपूर तड़का है। फिल्म को सभी उम्र के दर्शक परिवार के साथ देख सकेंगे।

    म्यूजिक और तकनीकी टीम की भी रही बड़ी भूमिका
    फिल्म के गानों को दर्शकों से पहले ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। संगीत उत्तम तिवारी ने दिया है, रिकॉर्डिंग मिलन स्टूडियो व मिक्सिंग कटक में हुई है। म्यूजिक अरेंजमेंट प्रफुल्ल बेहरा का है।

    गायकों में सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, नितिन दुबे, अनुपमा मिश्रा, श्रद्धा मंडल और कंचन जोशी ने अपनी सुरीली आवाज दी है।

    कोरियोग्राफी में दिलीप बैस और ओडिशा के नंदू मास्टर ने जान फूंकी है।

    कैमरामैन: विष्णु शर्मा, लक्ष्मण यादव, मयंक साहू
    मेकअप: रज्जू सरकार, विलास राऊत
    आर्ट डिजाइनर: अश्वनी जंघेल
    सह-निर्देशक: अर्जुन परमार, महेश सिंह
    प्रोडक्शन मैनेजर: प्रदीप विश्वकर्मा, योगेश साहू, योगेश कश्यप

    अभिनय में कौन-कौन?
    फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं पकलू पचासी और हिरनमयी दास। साथ ही जीत शर्मा, कीर्ति प्रकाश जायसवाल, आलोक मिश्रा, विनोद उपाध्याय, अर्जुन परमार, गायत्री निषाद, दिव्या नागदेवे, मोहन चौहान, प्रकाश, शशीता साहू जैसे कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर

    July 25, 2026

    सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल

    July 25, 2026

    राज्यसभा में उठी छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओ पर सवाल, रेल मंत्री ने सांसद लक्ष्मी वर्मा को बताया रेल परियोजनाओं का काम प्रगति पर हैं

    July 25, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.