Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • TCS कांड में मुख्य आरोपी निदा खान की मदद करने वाले AIMIM पार्षद के ठिकानों पर चला बुलडोजर
    • AINRC नेता एन रंगासामी ने ली पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ए नमस्सिवयम और मल्लादी कृष्ण राव बने मंत्री
    • अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, लखनऊ के अस्पताल में तोड़ा दम…
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»IND vs ENG LIVE, 2nd Test, Day 1: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया
    खेल

    IND vs ENG LIVE, 2nd Test, Day 1: भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत-इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में बुधवार से दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक कुल आठ टेस्ट खेले हैं, जिसमें उसका रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है. भारत ने एजबेस्टन के मैदान पर जुलाई 1967 में पहली बार टेस्ट खेला था. तब से जुलाई 2022 तक टीम इंडिया यहां सात मैच गंवा चुकी है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है. भारत ने एजबेस्टन में अपना पहला टेस्ट 132 रन से गंवाया था. इसके बाद जुलाई 1974 में भारत ने पारी और 78 रन से मैच गंवा दिया. जुलाई 1979 में उसे पारी और 83 रन से हार झेलनी पड़ी.

    जुलाई 1986 में दोनों टीमों के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा. जून 1996 में इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से मात दी. अगस्त 2011 में टीम इंडिया को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा. इस बार अंतर पारी और 242 रन का था. अगस्त 2018 में यहां खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को 31 रन से हार का सामना करना पड़ गया. वहीं, जुलाई 2022 में भारत को सात विकेट से मैच गंवाना पड़ गया. अब टीम इंडिया 2 जुलाई से एक बार फिर यहां मुकाबला खेलने उतरेगी. ‘गिल एंड कंपनी’ की कोशिश इस मैदान पर जीत के सूखे को समाप्त करने की होगी.

    दोनों टीमों के बीच लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट की बात करें, तो टीम इंडिया ने पहली पारी में तीन खिलाड़ियों के शतकों की मदद से 471 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाकर छह रन की मामूली बढ़त हासिल की. भारतीय टीम दूसरी पारी में 364 रन ही बना सकी और मेजबान टीम को 301 रन का टारगेट मिला. इंग्लैंड ने मुकाबला पांच विकेट से अपने नाम कर लिया. अब भारत एजबेस्टन टेस्ट को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR

    May 12, 2026

    दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराया

    May 12, 2026

    राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.