Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»फीचर» अब बिना इंडियन सिम कर सकेंगे UPI पेमेंट, IDFC First Bank ने इन 12 देशों के ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस
    फीचर

     अब बिना इंडियन सिम कर सकेंगे UPI पेमेंट, IDFC First Bank ने इन 12 देशों के ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    अब अगर आप इंडिया से बाहर रहते हैं और IDFC First Bank में आपका NRE या NRO अकाउंट है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. बैंक ने एक नई सर्विस शुरू की है, जिससे आप अपने इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से भी इंडिया में UPI पेमेंट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी चार्ज के.

    इन 12 देशों के  कस्टमर्स को मिलेगी ये सुविधा

    बैंक की इस सुविधा का फायदा उन कस्टमर्स को मिलेगा जो इन 12 देशों में रहते हैं- ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, यूएई, यूके और अमेरिका. अगर आप इनमें से किसी देश में रहते हैं और आपके पास IDFC First Bank का NRE या NRO अकाउंट है, तो आप उस देश का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हुए भी इंडिया में UPI ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.

    सिम कार्ड रखने की जरूरत नहीं, UPI ऐप से कर सकते हैं पेमेंट

    इस सर्विस की सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए आपको इंडिया का सिम कार्ड रखने की जरूरत नहीं है. आप Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे किसी भी UPI ऐप से पेमेंट कर सकते हैं, चाहे आपका नंबर इंटरनेशनल ही क्यों न हो.

    ऐसे में QR कोड, UPI ID या मोबाइल नंबर की मदद से पैसे भेजना और लेना बिल्कुल आसान हो गया है.  ये सर्विस इंडिया के रेगुलर UPI सिस्टम जितनी ही सिक्योर और भरोसेमंद है.

    इस नई सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए आपको बस 3 स्टेप्स फॉलो करने हैं:

    Step 1: IDFC First Bank ऐप में लॉगइन करें और ‘PAY’ पर क्लिक करें

    Step 2: अपना बैंक अकाउंट लिंक करें

    Step 3: एक नया UPI ID बनाएं और पेमेंट करना शुरू करें

    ध्यान देने वाली बात ये है कि ये सभी ट्रांजैक्शन इंडिया के अंदर ही होने चाहिए, ताकि फॉरेन एक्सचेंज चार्ज न लगें. कुल मिलाकर अगर आप NRI हैं और इंडिया में परिवार या दोस्तों को पैसे भेजना चाहते हैं, बिल पे करना चाहते हैं या शॉपिंग करनी है, तो अब ये काम और भी आसान हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    भीषण सड़क हादसा: अपहरण मामले की दबिश में गई टीम की सड़क हादसे में 5 जवानों की मौत…

    May 5, 2026

    श्री मेटालिक स्पंज आयरन प्लांट में गैस लीक, 3 मजदूरों की दम घुटने से मौत…

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.