Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    • सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…
    • सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी…
    • विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल
    • परमाणु ऊर्जा से चलेगा ट्रंप के सम्मान में बनाया जा रहा जंगी जहाज, अत्याधुनिक हथियारों से होगा लैस
    • अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज
    • क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने
    • सोना-चांदी हुआ महँगा, केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी 15% तक बढ़ाया
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»‘गोल्डन गर्ल’ ने की आत्महत्या : घर के किचन में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी थी गोल्ड मेडल समेत कई पदक
    BREKING NEWS

    ‘गोल्डन गर्ल’ ने की आत्महत्या : घर के किचन में फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी थी गोल्ड मेडल समेत कई पदक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजिम. छुरा नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भारोत्तोलन में गोल्ड सहित 6 पदक जीत चुकी छात्रा संध्या साहू ने आत्महत्या कर ली. मृतका छुरा नगर के आवासपारा क्षेत्र की रहने वाली थी और वर्तमान में कचना धुरवा महाविद्यालय में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी. उसकी उपलब्धियों को देखते हुए लोग उसे ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ कहकर पुकारते थे. सोमवार को संध्या का शव उसके ही घर के किचन में साड़ी के फंदे से लटका मिला. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

    जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त संध्या की मां नहाने गई थी. नहाकर लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देखा. उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और तुरंत उसे फंदे से उतारा. परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

    पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है. आत्महत्या के कारणों की जांच के लिए फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने मौके से कुछ साक्ष्य जब्त किए हैं. पुलिस का कहना है कि संध्या किन कारणों से तनाव में थी या उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है.

    अब तक चार गोल्ड मेडल सहित 6 पदक जीत चुकी थी संध्या

    स्थानीय लोगों के अनुसार संध्या एक प्रतिभाशाली छात्रा थी. उसने अब तक चार गोल्ड मेडल सहित छह पदक जीते थे. वह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भुवनेश्वर, रायपुर, बालोद, गरियाबंद, कोलकाता और बीकानेर जैसे आयोजनों में कर चुकी थी. उसकी उपलब्धियों को देखते हुए लोग उसे ‘छुरा की गोल्डन गर्ल’ कहकर पुकारते थे. पढ़ाई और खेल दोनों में उसका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है.

    घटना से क्षेत्रवासी, शैक्षणिक व खेल जगत स्तब्ध

    छात्रा की अचानक मौत से न केवल उसका परिवार बल्कि क्षेत्रवासी और शैक्षणिक व खेल जगत स्तब्ध है. संध्या के पिता एक स्कूल बस चालक हैं. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. लोगों के मन में सवाल है कि इतनी होनहार छात्रा ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया? फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!

    May 13, 2026

    क्या मैदान पर होगी एमएस धोनी की वापसी? LSG के खिलाफ मैच से पहले बड़ा अपडेट आया सामने

    May 13, 2026

    छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहली बार टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.