Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिलासपुर:शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी को मिली अत्याधुनिक ब्लड सेंटर संचालन की अनुमति…
    • बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…
    • इंडियन मार्केट में बड़ा धमाका :होंडा ने एक साथ पेश किए भारत में बने 10 टू-व्हीलर…
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»गुरु पूर्णिमा कब है 10 या 11 जुलाई, जानिए यहां सही तिथि और मुहूर्त
    धर्म आस्था

    गुरु पूर्णिमा कब है 10 या 11 जुलाई, जानिए यहां सही तिथि और मुहूर्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में बहुत महत्वपूर्ण पर्व है. यह त्योहार हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. यह दिन गुरु और शिष्य के रिश्ते के पवित्र संबंध का प्रतीक माना जाता है. इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति आभार प्रकट करते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं. वहीं, कुछ लोग तो गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु दीक्षा भी लेते हैं. लेकिन इस बार गुरु पूर्णिमा की तारीख को लेकर लोग बहुत कंफ्यूज हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर गुरु पूर्णिमा की सही तारीख क्या है, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं..

    गुरु पूर्णिमा कब है

    इस बार गुरु पूर्णिमा की तिथि 10 जुलाई को अर्धरात्रि में 1:36 मिनट पर शुरू होगी, जो अगले दिन 11 जुलाई को आधी रात में 2 बजकर 6 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि पड़ने के कारण यह पर्व 10 जुलाई को मनाई जाएगी.

    गुरु पूर्णिमा शुभ योग

    इस बार गुरु पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन इंद्र योग और वैधृति योग का निर्माण हो रहा है. आपको बता दें कि इस साल गुरु पूर्णिमा के दिन भद्रा का भी साया होगा, लेकिन पाताल लोक में होने के कारण कोई असर नहीं पड़ेगा.

    गुरु पूर्णिमा पूजन विधि 

    इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें.
    फिर घर के मंदिर की सफाई करें.
    इसके बाद वेदी पर अपने गुरु की प्रतिमा स्थापित करें. 

    फिर गुरु के सामने घी का दीपक जलाइए और उन्हें सफेद चंदन, अक्षत, फूल, जनेऊ, फल, मिठाई अर्पित करके आरती करें और उनका आशीर्वाद लीजिए. 

    वहीं, इस दिन गुरु दोष से मुक्ति भी पा सकते हैं. गुरु पूर्णिमा के दिन पीले वस्त्र और पहनें और अच्छा व्यवहार करें. 

    इसके अलावा आप हर गुरुवार को विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा अर्चना करें.

    इस दिन आप बृहस्पति बीज मंत्र ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः’ का 108 बार जाप करें.

    साथ ही इस दिन आप अपने गुरु को वस्त्र दान करें. 

    आप गुरु दोष से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन पीली वस्तुएं भी दान कर सकते हैं. इस दिन गाय को चने की दाल, गुड़ आदि भी खिला सकते हैं.

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देवशयनी एकादशी पर ऐसे करें लड्डू गोपाल का पूजन और शयन, संपूर्ण विधि

    July 24, 2026

    सावन में कब है नाग पंचमी ? काल सर्प दोष से मुक्ति का विशेष दिन, ढाई घंटे का है पूजा मुहूर्त

    July 23, 2026

    आषाढ़ पूर्णिमा पर लक्ष्मी कृपा से दिन होगा शुभ, इन 5 राशिवालों के धन-संपत्ति में होगी वृद्धि! , करें इन चीजों का दान

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.