Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर होगी भर्ती
    • बलौदा बाजार में धनतेरस के दिन भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…
    • छत्तीसगढ़: सेंट्रल जेल पहुंचे भूपेश बघेल, रामगोपाल अग्रवाल से की मुलाकात…
    • प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात
    • छत्तीसगढ़: सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फैसला, अब TET पास किए बिना नहीं बचेगी नौकरी, पदोन्नति का रास्ता भी बंद…
    • देश में चीनी की कीमतों में अभी हाल ही में कुछ नरमी देखी गई थी कि अब फिर से इसके महंगे होने की बातें आने लगी सामने…
    • RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
    • BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया
    BREKING NEWS

    अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम । केरल में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयार भी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में शनिवार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भाजपा के नए राज्य समिति कार्यालय ‘मरारजी भवन’ का भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान अमित शाह ने पार्टी का झंडा फहराया, भवन के सामने पौधा लगाया, फीता काटकर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया और पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलित कर नए कार्यालय का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने भवन के केंद्रीय हॉल में स्थापित पूर्व भाजपा राज्य अध्यक्ष केजी मरार की कांस्य प्रतिमा को पुष्प अर्पित कर सम्मानित किया।

    बता दें कि कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भाजपा केरल इकाई के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। अमित शाह ने नए कार्यालय का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

    निकाय चुनाव की तैयारी में भाजपा
    भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उद्घाटन के बाद अमित शाह  पुथरिकंडम मैदान में एक बड़े वार्ड स्तरीय नेतृत्व बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर में भाजपा केरल नेतृत्व के साथ एक बंद बैठक होगी, जिसमें स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। शाम को अमित शाह कन्नूर के लिए रवाना होंगे, जहां वे तलीपारंब में प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर का दर्शन करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

    शाह के दौरे से पहले कन्नूर हवाईअड्डे के आसपास ड्रोन पर प्रतिबंध
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कन्नूर जिले के निर्धारित दौरे से एक दिन पहले जिलाधिकारी ने शुक्रवार को यहां हवाईअड्डे के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट एयर बैलून या किसी अन्य मानवरहित हवाई यान के इस्तेमाल पर तीन दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया।

    जिला प्रशासन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कलेक्टर अरुण के विजयन के लगाया गया प्रतिबंध हवाईअड्डे के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में लागू होगा। ऐसी कोई भी गतिविधि, जिससे विमान के उतरने या उड़ान भरने में बाधा उत्पन्न हो, उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को देनी होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी से की मुलाकात

    November 6, 2026

    RJD अध्यक्ष लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?

    November 6, 2026

    BREAKING: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के 4 डिब्बों में लगी आग, चारों ओर धुंआ-धुंआ…

    November 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.