Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, मच गया हड़कंप, इलाके के लोगों में आक्रोश
    BREKING NEWS

    पटना में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, मच गया हड़कंप, इलाके के लोगों में आक्रोश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना:

    बिहार की राजधानी पटना में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सुरेंद्र केवट की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. सुरेंद्र केवट को बाइक सवार युवकों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए. पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सुरेंद्र केवट को चार गोली मारी है. बीते कुछ दिनों में पटना में गोली मारने की दूसरी सबसे बड़ी घटना है.

    सुरेंद्र केवट बीजेपी किसान मोर्चा के पुनपुन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष पद पर रह चुके थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में पटना एम्स पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हत्या की खबर मिलते ही फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल रविदास और पूर्व मंत्री श्याम रजक एम्स पहुंचे. उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की.

    घटना की जानकारी मिलते ही पीपरा थानाध्यक्ष व मसौढ़ी के डीएसपी कन्हैया प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और FSL टीम से फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.गांव और आसपास के क्षेत्रों में घटना के बाद से तनाव और भय का माहौल है. बीजेपी नेताओं और ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है.

    आपको बता दें कि पटना में बीते कुछ दिनों में हुई ये कोई पहली हत्या नहीं है. सुरेंद्र केवट से पहले राज्य के जाने-माने व्यवसायी गोपाल खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गोपाल खेमका को उनके घर के बाहर ही गोली मारी गई थी. बिहार में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं सिर्फ पटना तक ही सीमित नहीं है. पटना के अलावा सीतामढ़ी, गया, नवादा, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में बीते कुछ दिनों में सेरआम गोली मारने की कई घटनाएं सामने आई हैं. राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…

    September 18, 2026

    UPI पर शुल्क को लेकर सियासत तेज, राहुल बोले- मोदी जी टैक्स वापस लें

    September 16, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम से दुनिया परेशान; भारत पर क्यों नहीं पड़ा ज्यादा असर?

    September 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.