Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»निर्माता, निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार आईसीयू में, क्रांति और हीरा पन्ना में किया काम
    मनोरंजन

    निर्माता, निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार आईसीयू में, क्रांति और हीरा पन्ना में किया काम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:

    निर्माता, निर्देशक और अभिनेता टी. धीरज कुमार, जिन्हें धीरज कुमार के नाम से जाना जाता है, को शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ के कारण मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया. निमोनिया के चलते पिछले कुछ समय से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करने की सलाह दी. उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है पर डॉक्टरों की टीम लगातार नज़र बनाए हुए है और उन्हें पूरी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है.

    धीरज कुमार 1965 में एक टैलेंट हंट प्रतियोगिता के जरिए फिल्मों में आए थे. यह वही टैलेंट हंट था जिसमें उनके साथ मशहूर निर्देशक सुभाष घई और उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना भी शामिल थे. राजेश खन्ना ने यह प्रतियोगिता जीती थी और धीरज कुमार फाइनलिस्ट रहे, जिससे उन्हें भी फिल्मों में अवसर मिला. अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने मॉडलिंग की, कई विज्ञापन किए और फिर फिल्मों में कदम रखा. उनकी पहली फिल्म थी “दीदार” और फिर “रातों का राजा”. ये दोनों ही फिल्में 1970 में रिलीज हुईं और इन्हीं से उन्हें अभिनय में पहचान मिलने लगी.

    धीरज कुमार की वे फिल्में जिनसे उन्हें खास पहचान मिली, वे थीं देव आनंद की “हीरा पन्ना” और मनोज कुमार की “रोटी कपड़ा और मकान” जैसी चर्चित फिल्में. इसके बाद उन्होंने “क्रांति” और “सरगम” जैसी कामयाब फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं. हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया और पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार बन गए. उन्होंने लगभग 21 पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया और वहां भी लोकप्रियता हासिल की.

    अभिनय के अलावा वे निर्माता और निर्देशक भी रहे. उन्होंने कई धार्मिक धारावाहिकों का निर्माण और निर्देशन किया. फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2004 में “आबरा का डाबरा” नाम की फिल्म का निर्देशन किया. उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी “क्रिएटिव आई” की भी शुरुआत की, जिसके तहत वे लंबे समय तक धारावाहिकों का निर्माण करते रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान

    May 13, 2026

    मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.