Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    • कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण
    • श्रेया घोषाल आज हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ सिंगर्स में से एक 13 की उम्र से भर रही हैं टैक्स…
    • देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…
    • छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना
    • भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अजमेर में चिकन की रेट को लेकर खूनी संघर्ष, 2 की मौत और 6 घायल
    BREKING NEWS

    अजमेर में चिकन की रेट को लेकर खूनी संघर्ष, 2 की मौत और 6 घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अजमेर:

    राजस्थान के अजमेर शहर के रामगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण घटना घटी. एचएमटी के सामने स्थित पाकीजा मीट शॉप पर दो गुटों के बीच गाली-गलौज के बाद धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान इमरान कुरैशी (45 वर्ष) और उनके भतीजे शाहनवाज कुरैशी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    चिकन रेट और आपसी रंजिश में विवाद

    पुलिस के अनुसार विवाद की जड़ चिकन के रेट और आपसी रंजिश है. घायल सलमान कुरैशी ने बताया कि सोमवार रात अल्लाहरखा नामक युवक ने डीग्गी बाजार में मिलने के लिए बुलाया था. लेकिन पाकीजा मीट वाले वहां नहीं गए. इसके बाद दोनों पक्षों में फोन पर गाली-गलौज हुई. मंगलवार को राजीनामे के बहाने इमरान को दुकान पर बुलाया गया. लेकिन वहां डीग्गी बाजार से आए अब्दुल अली, एहसान, अल्लाहरखा, सलमान टीटू, नापू और एवेज ने एक राय होकर चाकू, छूरी और तलवारों से इमरान व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

    इस हमले के बाद इमरान और शाहनवाज की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि इरफान, शाहरुख, शाहबाज और सलमान गंभीर रूप से घायल हो गए. हमले के बाद इलाके में तनाव फैल गया.
    सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि अस्पताल और घटनास्थल पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी और कई बार झगड़े हो चुके थे. सोमवार को ये रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं, कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर शहर के तमाम थाना अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस जाता अस्पताल और घटनास्थल पर तैनात रहा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महागामा में मानवाधिकार की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ फरार संचालक पवन तुरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    September 18, 2026

    देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी…

    September 18, 2026

    भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र बनने की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.