Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • सूरत से महाराष्ट्र जा रही थी बस बाढ़ में फंसी, छत पर चढ़े यात्री, फिर पुलिस ने ली एंट्री, खाकी को सैल्यूट
    • दतिया उपचुनाव, सिंधिया की एंट्री, क्या दौरे से बदल जाएगा चुनाव का पूरा खेल?
    • भारी बारिश से मुंबई-राजस्थान रेल रूट बाधित: 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द
    • Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
    • पुलिस की वर्दी पहन जंतर-मंतर पर धरने में पहुंचा हरिद्वार का शेर सिंह
    • 7000 रुपये लेन-देन के विवाद में दोस्त ने आधी रात को ले ली दोस्त की जान
    • बादल फटने से अचानक आई बाढ़, चपेट में आए कई घर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»कोरिया बना प्रदेश का पहला जिला जिसने बिहान योजना अंतर्गत सीआईएफ का 100 प्रतिशत वितरण किया
    BREKING NEWS

    कोरिया बना प्रदेश का पहला जिला जिसने बिहान योजना अंतर्गत सीआईएफ का 100 प्रतिशत वितरण किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बिहान योजना में कोरिया जिले ने एक और उपलब्धि हासिल की है। सामुदायिक निवेश कोष (सीआईएफ) के शत-प्रतिशत वितरण के साथ कोरिया प्रदेश का पहला जिला बन गया है जिसने निर्धारित लक्ष्य को तय समय-सीमा से पूर्व ही पूर्ण किया।

    2.55 करोड़ रुपये की सहायता मात्र दो माह में वितरित

    वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा कोरिया जिले को 425 स्व-सहायता समूहों को 60,000 प्रति समूह की दर से कुल 2.55 करोड़ सीआईएफ वितरण का लक्ष्य दिया गया था। इस राशि को जिला और ब्लॉक स्तर की टीमों ने केवल दो माह में ही पूर्ण रूप से वितरित कर दिया। जिले के अधिकतर समूह कृषि कार्यों से जुड़े हैं और जून-जुलाई के दौरान बीज, खाद, मजदूरी जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु उन्हें धन की आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए मई माह में ही राशि वितरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिससे लगभग 2550 महिलाओं को उनकी आजीविका गतिविधियों के लिए समय पर वित्तीय सहायता मिल सकी। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने कहा कि यह उपलब्धि बिहान टीम द्वारा समर्पण पूर्वक किए गए कार्यों का परिणाम है। वहीं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा निश्चित ही कलेक्टर कोरिया के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा और बिहान टीम इस उपलब्धि की हकदार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    July 24, 2026

    Breaking News :10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

    July 24, 2026

    Breaking News :- CJP और केंद्र सरकार के बीचबैठक, 2 मांगों पर बनी सहमति, इस्तीफे पर कल तक का समय

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.