Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…
    • पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन
    • चांदी की कीमतों में 5000 रूपए की गिरावट, सोना भी 1850 रूपए टूटी, जानिए आपके शहर के रेट
    • BJP सरकार से बात-चित होने से पहले CJP की दो टूक, कहा-‘पहले इस्तीफा, फिर वार्ता’
    • दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…
    • छात्रों के तीव्र विरोध के बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने BA-LLB छठे सेमेस्टर की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला लिया वापस…
    • नकली 500 के नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने दबोचा…
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, July 24
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्वीकृति: चावल उपार्जन लक्ष्य में 8 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि
    BREKING NEWS

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयत्नों से मिली ऐतिहासिक स्वीकृति: चावल उपार्जन लक्ष्य में 8 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    भ्रष्टाचार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रदेश के अन्नदाताओं के हितों को सर्वोपरि मानते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर 149.25 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जो राज्य गठन के बाद अब तक की सर्वाधिक मात्रा है। उपार्जित धान का त्वरित निराकरण कस्टम मिलिंग के माध्यम से किया जा रहा है। धान खरीदी की समाप्ति तक प्रदेश को केन्द्रीय पूल अंतर्गत 70 लाख मीट्रिक टन चावल उपार्जन का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। राज्य की कल्याणकारी योजनाओं एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आवश्यक राज्य पूल के लक्ष्य के साथ मिलाकर कुल 118.17 लाख मीट्रिक टन धान की मात्रा कस्टम मिलिंग से निराकरण के लिए निर्धारित की गई है।किसानों के हित में निर्णय लेते हुए राज्य सरकार ने अतिरिक्त धान का नीलामी के माध्यम से निराकरण करने का निर्णय लिया है। नीलामी के माध्यम से अब तक 19 लाख मीट्रिक टन धान हेतु बायर ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं, और संबंधित क्रेताओं एवं मिलरों द्वारा उसका त्वरित उठाव भी किया जा रहा है। प्रदेश के संग्रहण केंद्रों में शेष भंडारित धान की सुरक्षा हेतु खाद्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक सावधानियाँ सुनिश्चित की गई हैं।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश के कृषकों से एक-एक दाना धान खरीदने की प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए केन्द्र सरकार से लगातार संवाद एवं आग्रह किया गया। इसी क्रम में उन्होंने दिनांक 24 जून 2025 को नई दिल्ली में केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से भेंट कर केन्द्रीय पूल अंतर्गत चावल उपार्जन लक्ष्य को बढ़ाने का आग्रह किया था।
    मुख्यमंत्री श्री साय के सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। भारत सरकार ने 18 जुलाई 2025 को चावल उपार्जन लक्ष्य को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। यह निर्णय न केवल किसानों के हित में महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इससे राज्य सरकार को लगभग 1200 करोड़ रुपये की संभावित वित्तीय हानि से भी बचाया जा सका है। चावल उपार्जन लक्ष्य में मिली इस वृद्धि से राज्य की राजकोषीय स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति आएगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निर्णय के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग, केंद्र और राज्य की समन्वित किसान-हितैषी नीति का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के मिलर एसोसिएशन एवं किसानों द्वारा समय-समय पर उठाई गई मांगों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सभी सुझावों और आवश्यकताओं पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ : 32 बांधों पर लगेंगे फ्लोटिंग सोलर प्लांट, मिलेगी 2,000 मेगावाट बिजली…

    July 24, 2026

    पेपर लीक पर छात्रों में पनपे आक्रोश के बाद नक़ल माफियो पे सरकार का बड़ा प्रहार, एंटी-चीटिंग कानून में होगा बड़ा संशोधन

    July 24, 2026

    दुर्ग जिले के पंचशील नगर में एक अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प मिला…

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.