Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
    • ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • ममता का ‘चुनावी लूट’ नारा
    • सम्राट कैबिनेट को मिले 32 नए मंत्री, 4 महिलाओं को मिली जगह; मंगल पांडे का कटा पत्ता
    • “बच्चो के सामने करता था शोषण”, कांस्टेबल ने महिला पुलिसकर्मी से किया रेप, बनाए अश्लील वीडियो
    • थलापति विजय की पत्नी ने कोर्ट में बेवफाई के अलावा लगाए गंभीर आरोप
    • देशभर में पेट्रोल पंपों पर अलग अलग दाम!, सरकारी और प्राइवेट पंपों पर कीमतों में क्यों आता है अंतर?
    • बंगाल में बिगड़े हालात:बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»बांग्लादेश के ढाका में एयरफोर्स का फाइटर जेट कॉलेज के उपर क्रैश, कम से कम 1 की मौत- कई घायल
    अंतर्राष्ट्रीय

    बांग्लादेश के ढाका में एयरफोर्स का फाइटर जेट कॉलेज के उपर क्रैश, कम से कम 1 की मौत- कई घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान (ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट) सोमवार, 21 जुलाई की दोपहर लगभग 1.30 बजे क्रैश हो गया. यह F7 एयरक्राफ्ट था और यह ढाका के उत्तरी उत्तरा क्षेत्र में एक कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एपी की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार प्रोथोम अलो की रिपोर्ट के अनुसार चार घायल लोगों को वायु सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) ले जाया गया है.

    कैसे हुआ हादसा?

    विमान दोपहर में ढाका के उत्तरा इलाके में माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज के कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, जहां बच्चे मौजूद थे. टेलीविजन फुटेज में दुर्घटनास्थल से आग और धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है. माइलस्टोन कॉलेज के एक टीचर ने ‘द डेली स्टार’ अखबार को बताया कि वह कॉलेज की इमारत के पास खड़े थे जब विमान तीन मंजिला स्कूल की इमारत के सामने से टकराया, जिसमें कई छात्र फंस गए.

    अखबार के अनुसार टीचर ने बताया, “कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी छात्रों को बचाने के लिए दौड़े. कुछ ही देर बाद सेना के सदस्य पहुंचे, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी बचाव अभियान में शामिल हो गए.”

    बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय (पब्लिक रिलेशंस ऑफिस) ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि क्रैश हुआ F7 BGI विमान बांग्लादेश वायु सेना का था. बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा, “एक F-7 BGI ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट ने आज दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी और इसके तुरंत बाद कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट में दुनियाभर के जहाजों के लिए लागू किया नया स‍िस्‍टम, भारत से भी टोल वसूलेगा

    May 6, 2026

    ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश

    May 6, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.