Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त
    • कौन हैं सोनिया सहरावत? RAF असिस्टेंट कमांडेंट जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट कोसा तो महुआ मोइत्रा बोलीं…
    • Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…
    • तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद मौन आंदोलन में शामिल अन्ना हजारे फफक-फफक कर रोए
    • अनियंत्रित होकर घर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 की मौके पर मौत; छह घायल
    • शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…
    • बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा…
    • रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»दुनिया का सबसे बड़ा संघ: भारतीय मजदूर संघ : उप मुख्यमंत्री साव
    BREKING NEWS

    दुनिया का सबसे बड़ा संघ: भारतीय मजदूर संघ : उप मुख्यमंत्री साव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज बैकुंठ नगर भिलाई के अंबेडकर भवन में भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने की। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर एवं दुर्ग नगर निगम की महापौर अलका बाघमार विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि आज हम सब भारतीय मजदूर संघ का 70वां स्वर्णिम स्थापना दिवस मना रहे है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और सभी मजदूर भाईयों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि मजदूर भाईयों ने विगत 70 साल से भारतीय मजदूर संघ के अलावा देश को रचनात्मक दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा संघ है। इस संघ ने देश को आत्म निर्भर बनाने में सरकार और मजदूरों के मध्य सेतु का कार्य किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में इस दिशा में कार्य कर रही है। श्रमिक कल्याण सर्वाेपरि प्राथमिकता में है। उपमुख्यमंत्री ने विधायक सेन की मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ भिलाई में जमीन आदि की व्यवस्था करा ले। भवन निर्माण के लिये हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा।

    कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संघ की स्थापना दिवस पर सभी मजदूर भाइयों को बधाई दी। उन्होंने भारत की आजादी के बाद गठित विभिन्न मजदूर संघो और उनकी विचारधारा पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। विधायक रिकेश सेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक संघठन नहीं विचार धारा है। संघ का आज 70वां स्थापना दिवस है। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के विभिन्न मांगों की ओर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री साव का ध्यान आकृष्ट किया।

    विधायक ललित चन्द्राकर ने कहा कि संगठन मजदूरों के हित के साथ राष्ट्रीय हित के लिये भी काम करते आ रही है। उन्होंने कहा कि भिलाई में बड़ी संख्या में मजदूर भाई विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में कार्यरत् है। ये सभी भारतीय मजदूर संघ से जुड़े है। उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026

    Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…

    July 23, 2026

    शिवरीनारायण:मोबाइल गेम की लत ने ली किशोर की जान, दो बार सांप ने काटा, फिर भी नहीं छोड़ा फोन…

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.