Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अश्लील कंटेंट पर सरकार का शिकंजा: ULLU-ALTT समेत 25 ऐप्स बैन
    BREKING NEWS

    अश्लील कंटेंट पर सरकार का शिकंजा: ULLU-ALTT समेत 25 ऐप्स बैन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट को बढ़ावा देने वाले मोबाइल ऐप्स पर कड़ा रुख अपनाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ULLU, ALTT, Big Shots समेत कुल 25 मोबाइल ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स पर अश्लील वीडियो, भड़काऊ विज्ञापन और पोर्नोग्राफिक सामग्री परोसने का आरोप है।

    सरकार ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को इन ऐप्स की सर्वर से तत्काल ब्लॉकिंग के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, “इन ऐप्स पर बैन लगाने का उद्देश्य समाज में फैल रही अश्लीलता और अनैतिक कंटेंट के प्रसार को रोकना है।”

    क्यों उठाया गया ये कदम?
    मंत्रालय के अनुसार, इन ऐप्स पर संवेदनशील, अनैतिक और कानून के विपरीत कंटेंट दिखाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। कुछ ऐप्स तो बच्चों और किशोरों को लक्षित कर भ्रामक और आपत्तिजनक वीडियो और विज्ञापन दिखा रहे थे। इसके चलते मोरल वैल्यूज और साइबर लॉ दोनों के उल्लंघन की स्थिति बन रही थी।

    IT रूल्स का हवाला
    बैन की कार्रवाई Information Technology Rules 2021 के तहत की गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर परोसे जा रहे पोर्न और अश्लील कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    आगे और भी हो सकती है कार्रवाई
    सूत्रों के मुताबिक, सरकार की नजर में अभी कई ऐसे ऐप्स और वेबसाइट्स हैं जो इसी तरह का कंटेंट प्रसारित कर रहे हैं। इन पर जल्द ही फिर से कार्रवाई हो सकती है। यह कदम डिजिटल इंडिया को सुरक्षित और नैतिक बनाने की दिशा में सरकार की बड़ी पहल मानी जा रही है।

    ये 25 ऐप्स हुए बैन:
        ALTT
        ULLU
        Big Shots
        Desiflix
        Boomex
        Navarasa Lite
        Gulab
        Kangan
        Bull
        Jalva
        Wow Entertainment
        Look Entertainment
        Hitprime
        Feneo
        ShowX
        Sol Talkies
        Adda TV
        HotX VIP
        Hulchul
        MoodX
        NeonX VIP
        Fugi
        Mojflix
        Triflicks
        Feniox

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.