Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»रोज रात को सोने से पहले कर लें ये काम, बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर कभी नहीं दिखेगा बुढ़ापा
    लाइफस्टाइल

    रोज रात को सोने से पहले कर लें ये काम, बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर कभी नहीं दिखेगा बुढ़ापा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की रंगत भी बिगड़ने लगती है, 40 की उम्र पार करते ही चेहरे पर झुर्रियां और बुढ़ापा साफ झलकने लगता है. इसे रोकने के लिए लोग तमाम कोशिश करते हैं, लेकिन ज्यादा कुछ नहीं हो पाता है. इस पूरे प्रोसेस को आप रोक तो नहीं सकते हैं, लेकिन इसे स्लो जरूर किया जा सकता है. यानी आप अपने बुढ़ापे पर लगाम लगा सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही तरीका बता रहे हैं, जिससे आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर नजर नहीं आएगा. 

    एंटी एजिंग के आसान टिप्स

    एंटी एजिंग का दावा करने वाली कई दवाएं मार्केट में हैं, लाखों लोग इनका इस्तेमाल भी करते हैं. हालांकि ये पूरी तरह से कारगर नहीं होती हैं. कुछ लोग इसके लिए महंगे सप्लीमेंट्स का भी सहारा लेते हैं. लेकिन आप रोज रात को कुछ चीजों से अपनी स्किन को खराब होने से बचा सकते हैं. 

    • रोजाना रात को सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए, इससे डेड स्किन सेल्स निकल जाते हैं.
    • अगर आपको डार्क सर्कल या झुर्रियों की समस्या हो रही है तो आप सोने से पहले उंगलियों से घी या नारियल तेल की मसाज भी कर सकते हैं. 
    • सोने से पहले बर्फ से चेहरे पर मसाज करने से भी मदद मिलती है, इससे आप जल्दी बूढ़े नहीं दिखेंगे और स्किन फ्रेश रहेगी. 
    • स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप सोने से पहले मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं. ये स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है.

    इन चीजों से भी बचने की है जरूरत

    अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करत हैं तो ये आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आप जल्दी बूढ़े दिखने लगेंगे. इसके अलावा बाहर निकलने पर अपनी स्किन को अच्छे से कवर करना भी जरूरी है. कुछ महिलाएं रात को सोने से पहले अपना मेकअप उतारना भूल जाती हैं, उनके लिए ये काफी खतरनाक हो सकता है.

    साथ ही स्ट्रेस लेना भी आपके जल्दी बूढ़े होने का एक कारण हो सकता है. अगर आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो इससे आपके चेहरे पर झुर्रियां और काले धब्बे दिख सकते हैं. इसीलिए आप जितना खुश रहेंगे, इसका असर उतना ही आपके चेहरे पर भी नजर आएगा. 

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.