Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : मेष और कर्क राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन
    राशिफल

    आज का राशिफल : मेष और कर्क राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस कामों में कुछ गलतियां निकाल सकते हैं।

    वृषभ

    आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। अध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटें। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    मिथुन

    आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के काम को लेकर कोई बेहतर सलाह दे सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, लेकिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लेनी होगी। आप अपने पिताजी से किसी बहसबाजी में न पड़े, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। संतान आपसे किसी नए कोर्स को कराने की जिद कर सकती है, जिसमें आप एडमिशन कराएंगे।

    कर्क

    आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपने किसी पेंडिंग कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपसे लापरवाही के कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वह किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

    सिंह

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं में तालमेल बनाकर चलना होगा। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करें। स्वास्थ्य पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे न हटे। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

    कन्या

    आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च अधिक करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो वहां आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता  है, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

    तुला

    आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने मनोबल को ऊंचा करके चले, आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है।

    वृश्चिक

    आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। नौकरी के तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भाग दौड़ लगी रहेगी।

    धनु

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

    मकर

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर अनुशासन बनाए रखना होगा और आपके परिजन आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

    कुंभ

    आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और व्यापार में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। नेतृत्व प्रयासों को बल मिलेगा। सहकारिता की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। संतान के करियर में चल रही समस्याओं को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

    मीन

    आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विषयों में मजबूती लेकर आएगा, लेकिन आप अपने बिजनेस को लेकर कोई जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील देंगे, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटे। स्वास्थ्य पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.