Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, July 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»क्योंकि सास भी कभी बहू थी ; क्योंकि सास…आज से शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे स्मृति का सीरियल
    मनोरंजन

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी ; क्योंकि सास…आज से शुरू, जानें कब और कहां देख सकेंगे स्मृति का सीरियल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एकता कपूर 25 साल पहले एक आइकॉनिक शो लेकर आईं थीं जिसने हर घर में अपनी जगह बना ली थी. ये शो 8 साल तक चला था और इसके एक-एक किरदार ने अपनी अलग पहचान बना ली थी. हम जिस शो की बात कर रहे हैं वो है क्योंकि सास भी कभी बहू थी. स्मृति ईरानी इस शो में तुलसी वीरानी के किरदार में नजर आईं थीं. एकता कपूर अब 25 साल बाद फिर इस शो को लेकर आ रही हैं. खास बात ये है कि इसके साथ ही लोगों की तुलसी यानी स्मृति ईरानी भी वापसी कर रही हैं. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 आज से यानी 29 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. अगर आप इस शो का पहला एपिसोड मिस नहीं करना चाहते हैं तो जान लीजिए इसे कब और कहां देख सकते हैं.

    कब और कहां देख सकते हैं ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’

    एकता कपूर का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी आज रात 10:30 बजे से शुरू होने जा रहा है. इस शो का टेलिकास्ट स्टार प्लस पर होने वाला है. इसके साथ ही इस एपिसोड को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. अगर आपके पास जियो टीवी है तो आप ऑनलाइन भी स्टार प्लस चैनल पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी रात को देख सकते हैं.

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की स्टारकास्ट

    क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की स्टार कास्ट की बात करें तो शो में पुरानी कास्ट के साथ कई नए चेहरे भी देखने को मिलने वाले हैं. शो में पुरानी कास्ट की बात करें तो स्मृति ईरानी के अलावा अमर उपाध्याय, शक्ति आनंद, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, ऋतु चौधरी और कमालिका गुहा ठाकुरता नजर आने वाले हैं. वहीं नई कास्ट की बात करें तो 7 नए चेहरों की एंट्री हुई है. जिनमें अमन गांधी, रोहित सुचांती, तनिषा मेहता, अंकित भाटिया, प्राची सिंह, बरखा बिष्ठ की शो में एंट्री हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…

    July 22, 2026

    सुपरस्टार प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

    July 21, 2026

    शहनाज गिल संग अफेयर की चर्चाओं के बीच राघव जुयाल का बयान ‘जान चली जाए फिर भी उसकी रक्षा करूंगा’…

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.