Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
    • आत्मसमर्पित 95 नक्सलियों को 1.40 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि
    • अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों तक पहुँची ‘सुशासन एक्सप्रेस’
    • मुस्कुराता बस्तर कार्यशाला में बच्चों की कला ने बिखेरे रंग
    • हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई,वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
    • मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»परीक्षा के 30 दिन के अंदर अनिवार्य रूप से जारी हो रिजल्ट, राज्यपाल ने झारखंड के विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश
    जॉब-एजुकेशन

    परीक्षा के 30 दिन के अंदर अनिवार्य रूप से जारी हो रिजल्ट, राज्यपाल ने झारखंड के विश्वविद्यालयों को दिए निर्देश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड के राज्यपाल सह विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने परीक्षाओं की समाप्ति के एक माह के अंदर रिजल्ट अनिवार्य तौर पर जारी करने का निर्देश दिया है. सोमवार को राजभवन में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कुलपतियों को कहा कि विश्वविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध परीक्षा आयोजन, तय समय में परिणाम प्रकाशन और शैक्षणिक कैलेंडर के कठोर अनुपालन को सुनिश्चित करें.  राज्यपाल ने राज्य में उच्च शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि झारखंड की ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो राष्ट्रीय औसत से लगभग 10 प्रतिशत कम है. 

    प्लेसमेंट सेल को भी एक्टिव करने के निर्देश

    ऐसे में खासकर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में नामांकन बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं. बैठक में यह तथ्य सामने आया कि कुछ स्थानों पर कॉलेज तो हैं, लेकिन विद्यार्थी नामांकन नहीं ले रहे हैं. इस पर राज्यपाल ने कहा कि कुलपति स्वयं वहां जाकर माहौल बनाएं और जन-प्रतिनिधियों का सहयोग लें. उन्होंने विश्वविद्यालयों से राष्ट्रीय रैंकिंग सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर अमल करने का सुझाव दिया. राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में ‘एक व्यक्ति – एक पद’ का सिद्धांत विश्वविद्यालयों में लागू करने, सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों को हर माह की 5 तारीख तक पेंशन के भुगतान के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के प्लेसमेंट सेल को औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उसे प्रभावी रूप से काम में लाया जाए.

    छात्रावास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं को भी बेहतक करने के निर्देश दिए हैं

    उन्होंने छात्रावास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा गार्ड और एंटी-रैगिंग सेल सक्रिय हों। रिक्त पदों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों की नियुक्तियों में तेजी लाने को लेकर राज्य सरकार से आग्रह किया गया है। साथ ही, आवश्यकता आधारित शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं करने का भी निर्देश दिया गया. मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई शिथिलता न हो और पात्र विद्यार्थियों को इसका लाभ मिले.

    राज्यपाल ने कहा कि हर विश्वविद्यालय के पास स्पष्ट विजन डॉक्यूमेंट और मास्टर प्लान होना चाहिए। निर्माणाधीन भवनों के अनुश्रवण हेतु कमिटी गठित करने को कहा गया और जर्जर भवनों का उपयोग न करने की सलाह दी गई. बताया गया कि तीन महीने बाद पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इन सभी निर्देशों के अनुपालन की प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीजीपीएससी ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर किए जारी

    August 2, 2026

    असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका: CG SET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 अगस्त तक करें आवेदन…

    July 25, 2026

    Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…

    July 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.