Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»बिलासपुर»समितियों में खाद की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश
    बिलासपुर

    समितियों में खाद की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूली बच्चों के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने में शिथिलता बरतने पर चारो विकासखण्ड के बीईओ को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। आईडी पासवर्ड जारी करने के सप्ताह भर बाद भी उनके अधीन कार्यरत संकुल समन्वयकों द्वारा आवेदन फारवर्ड करने की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। 

    कलेक्टर आज साप्ताहिक टीएल बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की बैठक में विस्तृत समीक्षा की। बैठक में निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविन्थ कुमारन सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

    कलेक्टर ने बैठक में खाद की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए इसके निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर रोज समिति वार इसकी समीक्षा करते रहें और पूर्व आकलन कर कमी वाली सोसायटिओं में प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराएं। उन्होंने तखतपुर एवं सकरी की समितियों में तुरंत यूरिया खाद भेजने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिले में बड़ी संख्या में पेड़ लगाये गये हैं। इनकी देख-भाल के लिए किसी को अधिकृत कर पेड़ का आकार लेते तक सुरक्षा की व्यवस्था किया जाये। फलदार पौधों की जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूहों को सौंपी जाये ताकि आगे इनके फल से उनकी आमदनी हो सके। उन्होंने कहा कि सड़क में खुले घुम रहे मवेशियो की जानकारी लेकर पशु चिकित्सा विभाग रिपोर्ट दे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय निकाय मवेशी मालिकों के विरूद्ध थाने में एफआईआर दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि हर ब्लॉक में दो-दो पशु आश्रय स्थलों के लिए स्वीकृति जारी की जा चुकी है। जल्द से जल्द शेड और अन्य जरूरी निर्माण कार्य करायें। 

    कलेक्टर ने 15 अगस्त की तैयारी की भी समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा में सौंपे गये दायित्वों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन में पर्व की गरिमा एवं देशभक्ति पूर्ण संगीतों का चयन करने की सलाह दी। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत चल रहे कार्यों की भी समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री की घोषणा, हाईकोर्ट के आदेशों का पालन प्रतिवेदन, सुशासन तिहार, ई-ऑफिस सहित राज्य सरकार की फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश

    September 18, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र

    September 18, 2026

    अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी

    September 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.