Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया मणिपुर का दौरा, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
    BREKING NEWS

    सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया मणिपुर का दौरा, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मणिपुर का एक दिवसीय दौरा किया, जहां उन्होंने राज्य में तैनात असम राइफल्स और सेना की इकाइयों की वर्तमान सुरक्षा स्थिति एवं परिचालन तत्परता की विस्तृत समीक्षा समीक्षा की. यह दौरा पूर्वोत्तर में शांति, स्थिरता और समग्र विकास के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता का परिचायक है. दौरे के दौरान सेना प्रमुख को जमीनी हालात और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने तैनात सैनिकों की तैयारियों का निरीक्षण किया और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के अनुसार पेशेवर रवैये अपनाने, दृढ़ संकल्प रखने और समर्पण के लिए प्रयासरत रहने की सराहना की.

    जनरल द्विवेदी ने मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से भी भेंट की. इस अवसर पर दोनों के बीच सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर गंभीर विमर्श हुआ, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि सिविल प्रशासन और सशस्त्र बलों के बीच परस्पर सहयोग क्षेत्र में शांति और प्रगति को सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभा रहा है.

    अपने दौरे के दौरान सेना प्रमुख, इम्फाल के खुमान लम्पक स्टेडियम में डुरंड कप के 134वें संस्करण का एक मैच भी देखेंगे.दो वर्षों बाद इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मणिपुर में फिर से वापसी हो रही है. मैच से पूर्व आयोजित होने वाला रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सैन्य प्रदर्शन न केवल मणिपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करेगा, बल्कि भारतीय सेना के गौरव का भी प्रतीक होगा.

    सेना प्रमुख स्थानीय लोकप्रिय फुटबॉल क्लबों — NEROCA FC और TRAU FC — के खिलाड़ियों और अधिकारियों से भी बातचीत करेंगे, जो ग्रुप ‘एफ’ के अहम मुकाबले में आमने-सामने होंगे. इस अवसर को विशेष बनाने के लिए थलसेना उड्डयन की एरियल डिस्प्ले, स्पेशल फोर्सेज के स्काईडाइवर्स, पाइप और सिम्फनी बैंड तथा पारंपरिक नृत्य-प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी — जो युवा ऊर्जा, खेल भावना और राष्ट्रीय एकता का यह खेल उत्सव एक अनुकरणीय उदाहरण साबीत होगी.

    निश्चित रूप से जनरल द्विवेदी का यह दौरा मणिपुर में सेना की उस निरंतर भूमिका को और सशक्त रूप प्रदान करेगा , जिसमें वह न केवल शांति स्थापना के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है, बल्कि युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने और सैन्य-सिविल के पारदर्शी समन्वय के माध्यम से समग्र विकास को गति देने के लिए भी सतत प्रयासरत है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.