Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    • साइबर अपराध पर हाईकोर्ट सख्त, FIR रद्द करने से किया इनकार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»केदारनाथ यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए बड़ी ब्रेकिंग, तीन दिन क्यों बंद रहेगी यात्रा, पढ़ें सबकुछ
    BREKING NEWS

    केदारनाथ यात्रा पर जा रहे लोगों के लिए बड़ी ब्रेकिंग, तीन दिन क्यों बंद रहेगी यात्रा, पढ़ें सबकुछ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    त्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को 2 से 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है. प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को तवज्जों देते हुए यह निर्णय लिया है. दरअसल गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच भूस्खलन, मलबा और पत्थरों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पैदल और सड़क मार्ग दोनों ही बाधित हो गए हैं. इन रास्तों पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिससे यात्रा करना बेहद जोखिम भरा हो गया है.

    बाबा के भक्तों पर मौसम की मार

    अगले कुछ दिनों भारी बारिश के चलते खतरा और बढ़ सकता है. इसलिए यात्रियों को बताया गया है कि यात्रा 2 से 3 दिन बंद रहेगी. कुछ दिन पहले ही केदार यात्रा को थोड़े वक्त के लिए स्थगित किया गया था. दरअसल मॉनसून के मौसम में बारिश की वजह से जगह-जगह पर भूस्खलन होते रहते हैं, ऐसे खराब मौसम में यात्रा करना जोखिमभरा होता है. इसलिए यात्रा को तब तक रोक दिया जाता है जब तक की रास्ते से मलबा ना हटाया जाए.

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है. इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. 22 जुलाई की खबर के मुताबिक चारधाम यात्रा में 39 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं, जो एक नया रिकॉर्ड है. उत्तराखंड सरकार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इस उपलब्धि के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    स्नेह से लगाया गले,कौन हैं वो शख़्स जिनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर छुए पैर?

    May 9, 2026

    अवैध हथियार सप्लायर मेरठ से गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच के चढ़ा हत्थे; केस दर्ज

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.