Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ममता को बायो में Ex-CM मंजूर नहीं, शुभेंदु अधिकारी के सीएम बनते ही दिया नया परिचय
    • रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति
    • सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम
    • सायंतन बनर्जी जन्म से नेत्रहीन,लेकिन उन्होंने हौसले से बड़ी मिसाल कायम की आज वह शिक्षक, RJऔर सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कर रहे काम…
    • आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं
    • बड़ा अपडेट:तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK के समर्थन से मिला बहुमत
    • शुभेन्दु अधिकारी के पीए के कत्ल की गुत्थी सुलझाने गुजरात से बुलाई गई जांच टीम
    • भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज केस के सस्पेंड किए सभी 7 इंजीनियर बहाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»गौरव गरियाबंद अभियान के माध्यम से जिले मे शिक्षा को और आगे ले जाना है : कलेक्टर उइके
    BREKING NEWS

    गौरव गरियाबंद अभियान के माध्यम से जिले मे शिक्षा को और आगे ले जाना है : कलेक्टर उइके

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद । आज राजिम में ओपन लिंक फाउंडेशन के द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, संकुल समन्वयको एवं ब्लाक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श एवं चयनित बिंदु पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। 

    इस अवसर पर कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने कहा कि यह आयोजन शिक्षकों के लिए एक दूसरे के साथ अनुभव साझा करने तथा सीखने के अवसर को बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम है। विनोबा ऐप से शिक्षकों को मदद मिल रही है। विगत 2 वर्षों में गौरव गरियाबंद अभियान के द्वारा 10वीं एवं 12वीं के परिणाम में जिले ने अच्छा रैंक प्राप्त किया है। यह प्रयास निरंतर बने रहना चाहिए तथा इस वर्ष हमें और बड़े लक्ष्य के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चों तथा पिछड़े इलाकों में शिक्षा के प्रसार के लिए भी काम करने की आवश्यकता है। शिक्षकों को अपना कार्य पूरी ईमानदारी और लगन पूर्वक करना चाहिए, ताकि हमारा जिला सभी जिलों से आगे रहे। 

    इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर ने कहा की गौरव गरियाबंद अभियान में विनोबा का निरंतर सहयोग मिलता रहा है, इस वर्ष भी हम ओपन लिंक फाउंडेशन से ऐसे ही सहयोग की उम्मीद रखते हैं। हमें अपने जिले को और ऊंचाइयों पर ले जाना है। डीएमसी शिवेश शुक्ला ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए जो भी प्रयास होगा उसमें हमारा पूरा सहयोग रहेगा, हमारे जिले के शिक्षक अच्छा मेहनत कर रहे हैं। ओपन लिंक फाउंडेशन के कार्यकर्ता विश्वजीत पवार, जितेंद्र, हेमंत साहू, शुभम पटेल ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी ऐसे कार्यक्रम जो अच्छे कार्यों और शिक्षकों को प्रोत्साहित करें, निरंतर होता रहेगा। कार्यक्रम में मनोज केला, बुद्ध विलास सिंह, विल्सन थॉमस विल्सन, सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल समन्वयक तथा चयनित शिक्षक तथा धमतरी, दुर्ग राजनांदगांव, रायपुर के अधिकारी भी उपस्थित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रविशंकर जलाशय की सुरक्षा के लिए गेटों की मरम्मत एवं आवश्यक कार्यों हेतु 65.50 करोड़ रुपए की मिली प्रशासनिक स्वीकृति

    May 9, 2026

    सफलता की कहानी-बिना केमिकल, बंपर मुनाफाः डोलनारायण की जैविक मिर्च ने बाजार में मचाई धूम

    May 9, 2026

    आईपीएल2026:रायपुर में होटलों की बुकिंग 10-10 हजार रुपए तक हुई महंगी, हवाई टिकटों की कीमतें भी बढ़ीं

    May 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.