Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए मांगे सुझाव
    राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए मांगे सुझाव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    सिक्किम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । देश भर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशवासियों से संवाद साधा है। देश की जनता से पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए सुझाव मांगे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करें। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने विचार ‘माय जीओवी’ और ‘नमो ऐप’ के ओपन फोरम के जरिए साझा करें।

    पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस की ओर बढ़ रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों से सुनने के लिए उत्सुक हूं! आप इस साल के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे? ‘माय जीओवी’ और ‘नमो ऐप’ ओपन फोरम पर अपने विचार साझा करें।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वेबसाइट पर भी सुझाव मांगे गए हैं। नरेंद्र मोदी डॉट इन वेबसाइट पर लिखा गया, आपके विचार प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण का हिस्सा बन सकते हैं—अभी साझा करें! भारत की आजादी के 79 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, आपके पास प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए बहुमूल्य विचार और सुझाव साझा करने का मौका है। कमेंट सेक्शन में अपना विचार साझा करें। हो सकता है कि प्रधानमंत्री इनमें से कुछ को अपने भाषण में शामिल करें।

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए जाने वाले अपने भाषण के लिए नागरिकों को अपने मत, विचार और सुझाव शेयर करने के लिए आमंत्रित करते हैं। भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भी पीएम मोदी ने देशवासियों से सुझाव मांगे थे।

    पीएम मोदी ने उन सुझावों का जिक्र अपने भाषण में भी किया था। उन्होंने कहा था, विकसित भारत 2047, ये सिर्फ भाषण के शब्‍द नहीं हैं, इसके पीछे कठोर परिश्रम चल रहा है। देश के को‍टि-कोटि जनों के सुझाव लिए जा रहे हैं और हमने देशवासियों से सुझाव मांगे और मुझे प्रसन्‍नता है कि मेरे देश के करोड़ों नागरिकों ने विकसित भारत 2047 के लिए अनगिनत सुझाव दिए हैं।

    हर देशवासी का सपना उसमें प्रतिबिंबित हो रहा है, हर देशवासी का संकल्‍प उसमें झलकता है। युवा हो, बुजुर्ग हो, गांव के लोग हों, किसान हों, दलित हों, आदिवासी हों, पहाड़ों में रहने वाले लोग हों, जंगल में रहने वाले लोग हों, शहरों में रहने वाले लोग हों, हर किसी ने 2047 में जब देश आजादी का 100 साल मनाएगा, तब तक विकसित भारत के लिए अनमोल सुझाव दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?

    July 22, 2026

    राहुल-प्रियंका, PM आवास के पास धरने पर बैठे, हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद

    July 21, 2026

    “दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा”, NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले PM मोदी

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.