रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक(पीसी एंड आर ़ए) श्री के ़एस मनोठिया ने आज अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2025 की वार्षिक बैठक मे श्री मनोठिया छत्तीसगढ़ से इस पद के लिए पहली बार चुने गये। वह लम्बे समय से शीर्ष पद पर कार्यरत श्री सुरेश कैमल की जगह लेंगे।
वार्षिक बैठक रायपुर में संपन्न हुई,जहां वर्ष 2025 -26 के वार्षिक खेल कैलेंडर के साथ वार्षिक आडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अ ़भा ़विद्युत नियंत्रण बोर्ड मे कुल 15 सदस्य राज्य की विद्युत कंपनियां जुड़ी हैं जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों के विद्युत कर्मियों को मंच प्रदान करना है।
श्री मनोठिया ने बताया कि अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड द्वारा यह 47वा खेल आयोजन होगा।जिसके तहत 13 खेल गतिविधियों के लिए 12 राज्यों की विद्युत कंपनियों को आयोजन का कार्य सौंपा गया है।इस बार छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी को बैडमिंटन स्पर्धा की मेजबानी का अवसर मिलेगा, जो नवम्बर माह मे होना प्रस्तावित है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट केंद्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के सदस्यों ने श्री मनोठिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Trending
- झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन’’
- भारत का फार्मा सेक्टर : नवाचार और युवाओं के लिए नया आकाश-श्रीमती अनुप्रिया पटेल
- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल: तीन महिला अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी
- सिंघीतराई प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
- रायपुर और नवा रायपुर के लिए 3 स्थानीय अवकाश घोषित, शासन ने जारी किया आदेश
- युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- सिलगेर के माड़वी कोसा ने अपने हाथों से बनाया अपना घर, मुख्यमंत्री ने सौंपी खुशियों की चाबी
- मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार: 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ

