Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘सितारे ज़मीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ भुज के कुणारिया पहुंचे आमिर
    मनोरंजन

    ‘सितारे ज़मीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ भुज के कुणारिया पहुंचे आमिर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुज । बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर भुज के कुणारिया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने दो दशक पहले अपनी ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘लगान’ की शूटिंग की थी। इस बार वे अपने साथ नई फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग और एक दिल छू लेने वाली पहल लेकर आए।

    आमिर खान ने इस फिल्म को गांव के स्कूल बच्चों के साथ देखा, जिससे यह दिन उन बच्चों के लिए यादगार बन गया। स्क्रीनिंग के दौरान बच्चों की आंखों में फिल्म के दृश्य और आमिर के साथ बिताए पलों की चमक साफ नजर आ रही थी।

    यह पहल आमिर की नई सोच “जनता का थिएटर” का हिस्सा है, जिसके तहत गांवों और दूरदराज इलाकों के लोगों तक सिनेमा की आसान और समान पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। 1 अगस्त से यह फिल्म पे-पर-व्यू मॉडल पर यूट्यूब पर भी उपलब्ध हो चुकी है।

    स्थानीय लोगों ने आमिर का गर्मजोशी से स्वागत किया, और गांव के बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने उन्हें ‘लगान’ की याद दिलाई। आमिर ने भी गांव के लोगों से आत्मीयता से बातचीत की और बच्चों को अपने संघर्ष की कहानियां सुनाईं।

    फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है, जो ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी हिट फिल्म के लिए जाने जाते हैं। आमिर खान और जेनेलिया देशमुख फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है और गीत अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

    10 राइजिंग सितारे – अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर – फिल्म में एक नई पीढ़ी की झलक दिखाते हैं।

    ‘सितारे ज़मीन पर’ को आमिर खान, अपर्णा पुरोहित और रवि भागचंदका ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत रही है।

    गांव, बचपन और सिनेमा का ये अनोखा संगम आमिर खान की सामाजिक सोच और सिनेमा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…

    July 22, 2026

    सुपरस्टार प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

    July 21, 2026

    शहनाज गिल संग अफेयर की चर्चाओं के बीच राघव जुयाल का बयान ‘जान चली जाए फिर भी उसकी रक्षा करूंगा’…

    July 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.