Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
    • एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
    • बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
    • देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
    • NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, July 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»समस्याओं के निदान में मददगार साबित हो रहा ‘आमचो बस्तर पोर्टल’
    BREKING NEWS

    समस्याओं के निदान में मददगार साबित हो रहा ‘आमचो बस्तर पोर्टल’

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जगदलपुर । कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में बस्तर जिले में अभिनव पहल डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल  “आमचो बस्तर” की शुरुआत की गई है, जो अब जन सुविधाओं को बेहतर बनाने सहित समस्याओं के निदान में मददगार साबित हो रही है। यह पोर्टल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे जिला प्रशासन से जुड़ने का अवसर प्रदान कर रहा है और उन्हें विभिन्न सेवाओं से सम्बंधित शिकायतों, मांग एवं समस्याओं को समाधान करने के लिए कारगर सिद्ध हो रहा है। इसी क्रम में आमचो बस्तर ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से विकासखण्ड बस्तर अंतर्गत घाटकवाली (जुनापारा) के निवासी पदमनाग कश्यप द्वारा ग्राम में स्थापित सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र अकार्यशील होने की शिकायत की गई थी। उक्त प्राप्त शिकायत पर क्रेडा जिला कार्यालय बस्तर द्वारा क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए अकार्यशील संयंत्र को संबंधित कलस्टर टेक्नीशियन के माध्यम से तकनीकी समस्या को दुरूस्त किया गया जिसके तहत एक नग नवीन पैनल स्थापित, केबल, स्ट्रक्चर में सुधार इत्यादि की स्थापना कर सयंत्र को गत 28 जुलाई 2025 को सुचारू रूप से कार्यशील किया गया।

    इसी तरह विकासखण्ड जगदलपुर के तुसेल (जुनापारा) में जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र अकार्यशील होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर क्रेडा जिला कार्यालय बस्तर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अकार्यशील संयंत्र में तकनीकी समस्या को दुरूस्त किया गया। इस सयंत्र में नवीन केबल, एमसीबी, स्वीच इत्यादि की स्थापना कर संयंत्र को बीते 03 अगस्त 2025 को कार्यशील किया गया है। इन दोनों सोलर ड्यूल पम्पों का मरम्मत एवं सुधार हो जाने से ग्रामवासियों के वर्षाकाल में शुद्ध पेयजल संकट का निदान हुआ है और अब ग्रामवासी उत्साहित होकर उक्त त्वरित पहल के जरिए समस्या समाधान होने के फलस्वरूप सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं।

    आमचो बस्तर में शिकायतें, मांग या सुझाव आसानी से कर सकते हैं दर्ज
    कलेक्टर के मार्गदर्शन में शुरू इस डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल “आमचो बस्तर” में आम नागरिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राम सचिवालयों में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन जैसी विभिन्न सेवाओं से संबंधित अपनी शिकायतें, मांग या सुझाव आसानी से दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं। इस पोर्टल की सबसे खास बात  है ‘सेव ड्राफ्ट’ सुविधा, जिससे नेटवर्क न होने पर भी आवेदन भरकर बाद में सबमिट किया जा सकता है। आमचो बस्तर जनदर्शन शिविर, राजस्व पखवाड़ा और सार्वजनिक डैशबोर्ड से भी जुड़ा है, जिससे समाधान पूरी तरह पारदर्शी और समयबद्ध रहता है।

    डिजिटल जन शिकायत निवारण पोर्टल पहल बस्तर में जवाबदेह, समावेशी और तकनीक-सक्षम प्रशासन का नया युग शुरू कर रही है, हर गांव-हर परिवार की आवाज को शासन तक पहुंचाना’ के संकल्प के साथ। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी निवासियों को सीधे प्रौद्योगिकी का उपयोग करके प्रशासन के साथ जोड़ना है, और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक शिकायत, मांग या सुझाव को एक पारदर्शी, जवाबदेह और समय-सीमा पर संबंधित विभागों के द्वारा निराकरण किया जाना है, उस निराकरण को ट्रैक करना भी है कि समाधान सही हुआ या नहीं। यह मंच केवल एक शिकायत पोर्टल नहीं है बल्कि यह एक केंद्रीकृत, बहु-चैनल और बहु-मॉड्यूल पर आधारित पोर्टल है, जो पूरे जिले के लिए सार्वजनिक शिकायत निवारण, विशेष प्रशासनिक ड्राइव, परियोजना निगरानी और सूचना प्रसार को एकीकृत करता है। अधिक जानकारी के लिए ंउबीवइंेजंतण्पद पर जाएं या गूगल प्ले स्टोर से आमचो बस्तर ऐप डाउनलोड किया जा सकता है ।

    आमचो बस्तर पोर्टल में आवेदनों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, सम्बंधित विभाग, एसडीएम, तहसीलदार, अन्य राजस्व अधिकारी, सुपर एडमिन, जनदर्शन शाखा और ब्लड बैंक को रखा गया है। इसके अलावा डैशबोर्ड में राजस्व पखवाड़ा डैशबोर्ड, जनदर्शन डैशबोर्ड, ग्राम सचिवालय प्रबंधन, सार्वजनिक आवेदन, समय सीमा प्रबन्धन और ब्लड बैंक मॉड्यूल्स को रखा गया है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश

    July 22, 2026

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    July 22, 2026

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    July 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.