अवधपुरी – रायपुर भाटागांव अवधपुरी महिला ग्रुप का सावन उत्सव दिनांक 3 अगस्त 2025 को स्थान शिवम अकादमी स्कूल में दोपहर 1:00 बजे आयोजित हुई।
कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक खूब मनोरंजन किया सभी मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया सावन उत्सव में बहुत से प्रतियोगिता रखे गए जैसे हरित सिंगर, कुर्सी दौड़, प्रश्नोत्तरी, बैलून, रैंप वॉक, डांस एवं गायन । महिला समिति की राधिका मढरिया ने बताया कि सावन उत्सव कार्यक्रम में निर्णायक के मंच मे श्रीमती मनोरमा दुबे, श्रीमती चमेली ठाकुर, श्रीमती सीमा गुप्ता द्वारा प्रतियोगिता में शामिल लोगों का कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लक्ष्मी साहू द्वारा किया गया।
हरित सिंगर ब्यूटी क्वीन की प्रथम स्थान प्राप्त की श्रीमती ज्योति दुबे, दूसरे स्थान पर रही श्रीमती राधा साहू, तीसरे स्थान पर रही श्रीमती राधिका मढ़रिया। कार्यक्रम बड़े ही हर्षोउल्लास से मनाया गया ।
कार्यक्रम महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष मनोरमा दुबे, सचिव चमेली ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।सावन हरित सिंगर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती पूजा सिंह चौहान, श्रीमती राधिका मढ़रिया, श्रीमती अनीता पांडे, श्रीमती प्रीति तिवारी एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन समापन राधिका मढरिया द्वारा किया गया है ।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

