Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
    • रायपुर-WRS कॉलोनी के तालाब में 24-25 वर्षीय युवती की लाश मिलने से सनसनी …
    • अभनपुर में चौकीदार की संदिग्ध मौत: तालाब किनारे मिली लाश, हत्या की आशंका…
    • अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…
    • दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…
    • रायपुर-मंत्रिपरिषद की बैठक 05 अगस्त को
    • पांच दिवसीय संभागीय सरस मेला का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया उद्घाटन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»रविवार से लापता 3 बच्चों के शव घर के पास प्लॉट में मिले, इलाके में सनसनी…
    क्राइम

    रविवार से लापता 3 बच्चों के शव घर के पास प्लॉट में मिले, इलाके में सनसनी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ । उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिवालखास कस्बे में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रविवार को लापता हुए तीन मासूम बच्चों के शव सोमवार सुबह उनके घर के पास ही एक खाली प्लॉट से बरामद किए गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा और प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक हुए लापता
    सिवालखास वार्ड-1 निवासी श्रीचंद्र के बेटे जितेंद्र और मोनू, और उनके पड़ोसी हिम्मत के बच्चे – सात साल की मानवी, आठ साल का शिवांश और आठ साल का ऋतिक – रविवार सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर खेल रहे थे। दोपहर में जब परिजनों ने उन्हें खाना खाने के लिए बुलाना चाहा, तो बच्चे गायब मिले।

    परिजनों ने पहले मोहल्ले और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कस्बे में मुनादी कराई गई और देर रात तक बच्चे नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

    सोमवार सुबह शव मिलने से फैली सनसनी
    सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे, बच्चों के शव उन्हीं के घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में पड़े मिले। यह खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस चौकी पर भी हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया गया।

    शुरुआती जांच में नहीं साफ हुआ मौत का कारण
    सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी कारण की पुष्टि हो सकेगी।

    मजदूर परिवारों के थे मासूम
    परिजनों के अनुसार, शिवांश यूकेजी, ऋतिक नर्सरी का छात्र था, जबकि मानवी अभी स्कूल नहीं जाती थी। तीनों बच्चों के पिता मजदूरी करते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

    गांव में मातम, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
    घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय पर सर्च ऑपरेशन तेज किया होता, तो शायद बच्चों की जान बच सकती थी। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस ने फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर लिया है और फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया गया है। इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    पहले पत्नी और 2 मासूमों को गोलियों से भूना, फिर खुद को उड़ा लिया; एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.