Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त
    • पीएम सूर्य घर योजना से घर-घर उजियारा, बिजली बिल में बचत से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल
    • यूसुफ की शाह से अपील, मुर्शिदाबाद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकें
    • छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर ₹7,470 करोड़
    • योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू
    • घर से संदिग्ध हालत में लापता हुईं 2 नाबालिग बहनें, परिवार में चिंता
    • नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या
    • शाम को घूमने निकले थे दोनों, नहर में नहाते समय डूबने से कार्तिक और गौरव की गई  जान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, August 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल
    क्राइम

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिचित व्यक्ति ने होटल में पति-पत्नी को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर परिचितों में वायरल भी कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर सुंदरनगर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बिलासपुर सदर थाना ट्रांसफर कर दिया है।

    पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह वर्तमान में अपने पति के साथ सुंदरनगर में रहती है। पीड़िता के अनुसार गत 29 मई को बिलासपुर सदर के रहने वाले उनके एक परिचित व्यक्ति ने उन्हें (पति-पत्नी) भवाणा-कांगू रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि होटल में बातचीत के दौरान उक्त व्यक्ति ने उनके खाने और शराब में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसका सेवन करते ही पति-पत्नी दोनों बेहोश हो गए।

    शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उनके बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वारदात के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। इसके बाद आरोपी ने ये तस्वीरें और वीडियो एक महिला सहित अन्य परिचितों को भेज दिए। इस कृत्य से पीड़िता और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है।

    सुंदरनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की। चूंकि यह पूरी घटना बिलासपुर क्षेत्र से संबंधित है, इसलिए आगामी कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए केस सदर थाना बिलासपुर भेज दिया गया है। इस संदर्भ में डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगामी तफ्तीश के लिए फाइल बिलासपुर पुलिस को सौंप दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नाबालिग लड़की का अपहरण, दुष्कर्म और फिर गला घोंटकर हत्या

    August 7, 2026

    बीच-बचाव करने पहुंची नाबालिग, पिता ने गुस्से  में खूंटे से पीट-पीटकर मार डाला

    August 7, 2026

    धमतरी:घर में घुसकर चोरी और महिला पर हमला, CCTV में कैद हुआ नकाबपोश बदमाश…

    August 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.