प्रतापगढ़ । राजस्थान के प्रतापगढ़ और नजदीकी मंदसौर (मध्यप्रदेश) जिले में गुरुवार सुबह 10:07 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 मापी गई, जबकि भूकंप का केंद्र प्रतापगढ़ में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। हल्की तीव्रता के बावजूद झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े।
स्कूलों में अफरा-तफरी
प्रतापगढ़ के उंडा खोरा क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल में जैसे ही कंपन महसूस हुआ, शिक्षक तुरंत सतर्क हो गए और छात्रों को सुरक्षित मैदान की ओर ले गए। इसी तरह धमोत्तर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कंपन रिकॉर्ड हुए।
शहर के श्रीराम मार्केट, अकबरी मार्केट, गांधी चौराहा, बस स्टेशन, तलाक खेड़ा और शुभम कलेक्शन समेत कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। आसपास की कॉलोनियों जैसे नई आबादी, सदर बाजार, वाटर वर्क्स, बड़ा बाग, मानपुर और हीरा कॉलोनी के लोगों ने भी कंपन की सूचना दी।
मंदसौर और मल्हारगढ़ में भी महसूस हुए झटके
भूकंप का असर सीमावर्ती मध्यप्रदेश तक भी देखने को मिला। मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र, रेवास देवड़ा, कनघट्टी, अमरपुरा, फोफालिया, बोरी, कुलमीपुरा और दमाखेड़ी गांवों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि झटके कुछ ही सेकंड तक रहे और अब तक किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
भूकंप के बाद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत सूत्रों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें। साथ ही भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली जरूरी सावधानियां रखने के लिए कहा गया है।
Trending
- आज का राशिफल : तुला-वृषभ विवाद से बचें, मेष से मीन राशि तक देखें राशिफल
- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार श्री विक्रम यादव के उपचार के दिए निर्देश
- एक साल से फिजिकल.. उदय कृष्ण रेड्डी IPS केस में ट्विस्ट, खोले ट्रेनी IPS संग रिलेशन के राज
- बच्चों को स्कूल भेजने के बाद महिला ने मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की,फिर घर लौटकर कमरे में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…
- देश भर में एक बार फिर कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही,देशभर में साढ़े तीन सौ मामलेः आखिर कोविड अचानक फिर कहां से आ गया?
- NEXA इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2026 मे,एक साल बाद पंचायत 4 ने जीता अवॉर्ड, बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का हासिल खिताब…
- पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- भारत की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल ट्रेन की शुरुआत, मल्टी-लेयर सेफ्टी सिस्टम से है लैस, जानिए इसकी खासियत

