Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ते जलस्तर को देखते हुए,महादेवघाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन पर लगी रोक…
    • पश्चिमी नौसेना कमान पहुंची छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम, आईएनएस चेन्नई की क्षमताओं से हुई रूबरू
    • पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
    • शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : श्री सोनमणि बोरा
    • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • Tata Aeris: Dzire और Aura से कितनी अलग है नयी कॉम्पैक्ट सेडान? जानें टाटा मोटर्स ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम
    • मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामला : आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
    • Fatty Liver में क्या खा रहे हैं आप? डाइटिशियन ने बताया क्या खाएं, क्या छोड़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»बिलासपुर»रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकिंग योजनाओं का लाभ दिलाने गांव-गांव लग रहे विशेष शिविर
    बिलासपुर

    रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकिंग योजनाओं का लाभ दिलाने गांव-गांव लग रहे विशेष शिविर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर । भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति स्तर हासिल करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। ये शिविर लीड बैंक द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से जिले की सभी 486 ग्राम पंचायतों में कार्ययोजना के अनुरूप आयोजित की जा रही है। इस सिलसिले में कोटा विकासखण्ड के ग्राम मझगांव में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 210 जनधन खातों की पुनः केवाईसी की गई, 23 नए जनधन खाते खोले गए, 54 लोगों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, 29 ने जीवन ज्योति बीमा योजना और 10 ने अटल पेंशन योजना खाते खोले गए। इस तरह के शिविर 31 सितम्बर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाये जायेंगे।

    लीड बैंक अधिकारी दिनेश उरांव ने बताया कि गांव स्तर पर आयोजित इन शिविरों में विशेष रूप से जनधन एवं सभी निष्क्रिय खातों में केवाईसी, जनधन खाता खोलना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के कार्य किये जायेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार हर बैंक खाते का निश्चित अंतराल में केवाईसी किया जाना अनिवार्य किया गया है। कोटा में आयोजित विशेष शिविर में स्टेट बैंक कोटा, बेलगहना, ग्रामीण बैंक कोटा एवं बेलगहना, पंजाब नेशनल बैंक कोटा, सेंट्रल बैंक कोटा एवं एचडीएफसी बैंक कोटा ने हिस्सा लिया। भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर कार्यालय के महाप्रबंधक  मनीष पाराशर ने शिविर का निरीक्षण किया और हो रहे कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बैंक अधिकारियों एवं लाभार्थियों से संवाद कर वित्तीय समावेशन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक, रायपुर के सहायक महाप्रबंधक  दीपेश तिवारी, भारतीय स्टेट बैंक के आर.एम.  अविनाश सोनी, पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल हेड  जगदीश राय, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के आर.एम.  सुरेश कुमार राजपूत, प्रबंधक वित्तीय समावेशन  विमल कुमार प्रसाद और सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बढ़ते जलस्तर को देखते हुए,महादेवघाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन पर लगी रोक…

    September 26, 2026

    पश्चिमी नौसेना कमान पहुंची छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम, आईएनएस चेन्नई की क्षमताओं से हुई रूबरू

    September 26, 2026

    पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

    September 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.